लीबिया में बंधक बनाए गए दोनों भारतीयों की सुरक्षित रिहाई
नई दिल्ली। लीबिया में बंधक बनाए गए दो भारतीयों की सुरक्षित रिहाई हो गई है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस खबर की पुष्टि अपने ट्विटर हैंडल से की है। 29 जुलाई 2015 को कर्नाटक और तेलंगाना के चार भारतीयों को बंधक बनाया गया था। माना गया कि आईएसआईएस से जुड़े एक संगठन ने इन चारों भारतीयों का अपहरण किया था।

सुषमा ने ट्विटर पर दी जानकारी
सुषमा ने जानकारी दी कि उन्हें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि टी गोपालकृष्ण और सी बलराम कृष्ण को रिहा करा लिया गया है। जिन चार भारतीयों को बंधक बनाया गया था वे उत्तरी लीबिया के सिर्ते में स्थित एक यूनिवर्सिटी के साथ काम करते थे।
जिस दिन उनका अपहरण हुआ उस दिन चारों एयरपोर्ट पहुंचकर भारत जाने की योजनाओं में लगे हुए थे। गोपालकृष्ण तेलंगाना के तो बलराम कृष्ण आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
परिवार ने छोड़ दी थीं उम्मीदें
जिन चार लोगों का अपहरण हुआ था उनमें गोपालकृष्ण और बलराम कृष्ण के अलावा लक्ष्मीकांत और विजय कुमार भी थे। लक्ष्मीकांत और विजय कुमार को बंदी बनाए जाने के सिर्फ चार दिनों के अंदर ही रिहा करा लिया गया था।
गोपाल कृष्ण और बलराम कृष्ण आतंकियों के कब्जे में ही थे। दोनों के परिवार वालों ने सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं। लेकिन विदेश मंत्रालय की ओर से भरोसा दिलाया गया कि दोनों को सुरक्षित देश वापस लाया जाएगा।
शर्तों की कोई जानकारी नहीं
अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि दोनों को किन शर्त पर रिहा किया गया है। विदेश मंत्रालय लगातार लीबिया के संपर्क में था और आखिरकार दोनों की रिहाई संभव हुई।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications