पाकिस्तान में भारत के दो डिप्लोमैट को प्रताड़ित किया गया, सरकार ने दर्ज कराई आपत्ति

.नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। भारत ने इस बाबत पाकिस्तान सरकार से शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी केद्वारा भारत के दो कूटनीतिज्ञों को हिरासत में लेकर उन्हें परेशान किया गया है। बता दें कि यह घटना पिछले महीने की है। भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की ओर से चिंता जाहिर की गई है और इस बाबत पाकिस्तान से आपत्ति दर्ज कराई गई ङै। हालांकि इस घटना के बारे में और विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह मामला काफी गंभीर है।

pak

25 अप्रैल को भारत की ओर से पाकिस्तान को इस बाबत शिकायत दर्ज कराते हुए आपत्ति दर्ज कराई गई है। भारत के दोनों डिप्लोमैट को लाहौर के सच्चा सौदा गुरुद्वारा के पास हिरासत में लिया गया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। यह घटना 17 अप्रैल की है। बता दें कि यह दोनों डिप्लोमैट यहां आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात किए गए हैं, लेकिन उन्हें पाक खुफिया एजेंसी द्वारा एक कमरे में तकरीबन आधा घंटे तक बंद रखा गया, जहां 15 पाक के खुफिया विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इन अधिकारी नें भारतीय डिप्लोमैट के सामान की जांच की।

दोनों भारतीय डिप्लोमैट को जाने देने से पहले पाक खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी दी कि वह इस इलाके में दोबारा नहीं आए। भारत द्वारा इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि इस मामले की जांच कराई जाए और इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+