IGI एयरपोर्ट से चोरी हुआ 53 मोबाइल फोन, गो-एयर के दो अधिकारी गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) एयरपोर्ट थाना पुलिस 53 मोबाइल फोन चोरी के आरोप में विमानन कंपनी गोएयर के दो रैंप अफसरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सचिन मानव और सतीश पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि कार्गो में सामानों को उतारने के लिए ज़िम्मेदार दो अधिकारियों ने कथित तौर पर एक कन्वेयर बेल्ट पर एक बैग में रखे गए 53 मोबाइल फोन चोरी कर लिया है।

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डे) संजय भाटिया ने कहा कि 19 सितंबर को, एक मालवाहक कंपनी के एक प्रबंधक की ओर से कार्गो से 53 फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए गोएयर को दो अफसरों को धर दबोचा है। इसमें सचिन साल 2011 से एयरपोर्ट पर पदस्थ जबकि सतीश 2015 से पदस्थ है।

पटना से दिल्ली पहुंचा था कार्गो
डीसीपी ने कहा है कि चोरी की शिकायत करने वाले मालवाह कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि उनकी शिपमेंट दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 में पटना से गो एयर फ्लाइट जी 8-229 तक पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जगह की कमी के कारण, माल का एक हिस्सा गोदाम में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन माल ढुलाई के दौरान पाया गया कि शिपमेंट में केवल 30 बैग ही थे एक बैग जिसमें 53 फोन थे वो गायब था।

सर्विलांस पर रखने पर मिली सफलता
डीसीपी ने कहा कि एयरपोर्ट के कार्गो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी स्थिति साफ नहीं हो पाई थी लेकिन जब फोन को सर्विलांस पर रखा गया कुछ ऐसे जानकारी मिली जिसके जरिए चोरी किए गए फोन तक पहुंचने में मदद मिली। एरोसिटी में ही इन दो लोगों को मोबाइल फोन यूज करते हुए पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो गो एयर के लिए रैंप अधिकारी के रूप में काम करते हैं। इसके बाद पूछताछ में उन्होंने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस ने कहा कि दोनों के पास से अभी तक 8 फोन बरामद किए गए है। जबकि चोरों ने कथित रूप से ये स्वीकार किया है कि वे 5 फोन बेचे भी हैं। अभी भी आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications