दिल्ली की दो लड़कियों से गाेवा में गैंगरेप, अफसर बनकर 5 लोगों ने बनाया बंधक
पणजी। दिल्ली की महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं। ना तो दिल्ली के भीतर और न ही दिल्ली के बाहर। दिल्ली से गोवा घूमने गई दिल्ली की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात हुई हैं। पांच लोगों ने इन दोनों को अपना शिकार बनाया। हैरान करने वाली बात ये है कि पांचों आरोपी अफसर का भेष बनाकर आए थे। [ भारत की वो जगहें जहां मां-बाप बेटियों से करवाते हैं वेश्यावृत्ति ]

हादसा उस वक्त हुआ जब उत्तरी गोवा के अंजुना बीच गांव के पास दिल्ली की रहने वाली 22 और 30 साल की दो लड़कियां टैक्सी से गोवा घूम रही थी। दोनों ने अंजुना बीच के लिए टैक्सी किराए पर ली थी।
रास्ते में उनकी टैक्सी को आरोपियों ने एंटी नारकोटिक्स विभाग के अफसर बनकर रोका। उन्होंने दोनों लड़कियों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें बंधक बनाकर अपने साथ एक फ्लैट में ले गए। जहां पांचों ने उनके साथ गैंगरेप के बाद पिटाई भी की। आरोपियों ने दोनों के फोन और पैसे बी छीन लिए।
टैक्सी ड्राइवर ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। ड्राइवर की मदद से पुलिस मौके पर पहुंच गई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पांचों एक विवादित नाइट क्लब से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications