महाराष्ट्र: पटाखे की दुकान में धमाका, तीन लोगों की मौत

बीड (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक पटाखे की दुकान में अचानक ही धमाका हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दुकान में भयानक आग लग गई। घटना बीड जिले के आष्टी शहर में सड़क किनारे पटाखे तैयार करने वाले घरों में से एक घर में पटाखे की बारूद का विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में खौफ कायम हो गया। पटाखे की दुकान में आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चला है।

महाराष्ट्र: पटाखे की दुकान में धमाका, दो लोगों की मौत

पूरा मामला महाराष्ट्र बीड इलाके का है, जहां पटाखे की एक दुकान में अचानक ही धमाका हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सरफराज अल्लाउद्दीन सैय्यद (38), हर्जाना बेगम अल्लाउद्दीन सैय्यद (60) और फैजान (15) शामिल हैं। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस घर में और दो लोगों के फंसे रहने की जानकारी है। घायलों की तादाद भी ज्यादा है।

धमाके की तीव्रता के मद्देनजर मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं, साथ ही लोगों की भी भारी भीड़ जमा है। पटाखे की दुकान में धमाका कैसे हुआ ये साफ तौर से पता नहीं चला है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव का काम तेजी से चलाया जा रहा है। पटाखे की दुकान होने की वजह से धमाका काफी तेज था। घटना के बाद आस-पास के इलाके में लोग डरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+