आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ मुंबई की लोकल में मारपीट

मुंबई लोकल में मारपीट की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लोकल से सफर करनेवाली एक आठ महीने की गर्भवती महिला को दो पुरूषों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह महिला हॉस्पिटल से इलाज कराने के बाद घर वापस जाने के लिए लोकल से सफर कर रही थी। महिला जल्दबाजी में विकलांग डिब्बे में चढ़ गई। इस बात पर दो यात्रियों की महिला के साथ बहस हुई और दोनों पुरूष यात्रियों ने महिला के साथ मारपीट की। यह घटना कुर्ला और घाटकोपर स्टेशन के दौरान घटी। इस घटना में महिला के साथ उसके पति की भी बुरी तरह पिटाई की गई।

आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ मुंबई की लोकल में मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक विठ्ठलवाडी स्थित दिनेश तिवारी की पत्नी अरुणा 8 महीने की गर्भवती है। मुंबई के कामा हॉस्पिटल में दोनों पति पत्नी इलाज के लिए गए थे। अरूणा का तीन दिनों से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिलने के बाद दोनों मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विठ्ठलवाड़ी की दिशा को जानेवाली लोकल में सफर कर रहे थे। शाम का समय होने की वजह से लोकल में काफी भीड़ थी जिसकी वजह से दोनों गलती से विकलांग डिब्बे में चढ़ गए।

इसी दौरान दो पुरुष कुर्ला स्टेशन से लोकल में चढ़े। दोनों दंपति को विकलांग डिब्बे में देखकर दोनों पुरुषों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। दिनेश तिवारी ने दोनों पुरूषों को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है और वो जल्दबाजी में इस डिब्बे में चढ़ गए। विठ्ठलवाडी स्टेशन आते ही हम दोनों लोकल से उतर जाएगें। लेकिन दोनों की बातों को समझे बिना दोनों पुरुषों ने मारपीट शुरू कर दी। दिनेश तिवारी को बुरी तरह से मारा और इस मारपीट में उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

पति को बचाने के लिए अरुणा ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की और महिला के पेट में लात भी मारी। दोनों पुरुषों की बदतमीजी और मारपीट देखते हुए साथ में सफर करनेवाले यात्रियों ने दंपति को बचाते हुए दोनों पुरूषों की पिटाई की। पिटाई से बचने के लिए दोनों पुरूष डोंबिवली स्टेशन आते ही भाग खड़े हुए। दोनों दंपति ने इस बात की शिकायत रेलवे पुलिस में की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+