खत्म नहीं हो रहा सीबीआई के भीतर घमासान, दो और अधिकारी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

नई दिल्ली। सीबीआई के भीतर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिन दो सीबीआई अधिकारियों का तबादला किया गया था अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों ही सीबीआई अधिकारियों का तबादला सीबीआई के कार्यवाहक डायरेक्टर एम नागेश्वर राव ने किया था। जानकारी के अनुसार दोनों ही अधिकारियों ने वकील से संपर्क किया है और वह सुप्रीम कोर्ट में अपने तबादले के खिलाफ याचिका तैयार करवा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों ही अधिकारी कोर्ट के आदेश की अवहेलना का भी केस दर्ज करा सकते हैं।

cbi

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जो नया आदेश जारी किया गया था, उसमे कहा गया 8 जनवरी के बाद जो भी फैसले लिए गए हैं वह रद्दे माने जाएंगे। यानि 8 जनवरी तक जो स्थिति थी उसे ही बरकरार रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश का हवाला देते हुए दोनों सीबीआई अधिकारी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं भीतर आलोक वर्मा ने जिस आईएएस अधिकारी के खिलाफ कोयला घोटाले में जांच का आदेश दिया था उसे भी खत्म करने की रिपोर्ट सामने आई थी, लेकिन सीबीआई ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।

सीबीआई की ओर से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है वह सीबीआई के भीतर तबादले को लेकर है। कोयला खदान आवंटन के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रही है। सीबीआई समय समय पर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करती है। सीबीआई ने कहा कि इस मामले में जांच जारी रहेगी और इसे वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता है। सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर के पद पर राव की तैनाती के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- सपा-बसपा के बीच गठबंधन के बाद पी चिदंबरम को अभी भी है इस बात की उम्मीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+