किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद छिड़ा ट्विटर वार
पूर्व आइपीएस अधिकारी किरण बेदी के भाजपा में शामिल होते ही आम आदमी पार्टी सहित कई पार्टियों के नेताओं ने उनपर हमला बोलना शुरु कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता मयंक गांधी ने किरण बेदी का 2013 का ट्वीट रीट्वीट करके किरण बेदी पर सवाल उठाया है।

वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने किरण बेदी को यू टर्न करार देते हुए कहा कि क्या किरण बेदी का हृदय परिवर्तन हो गया या रातो रात भाजपा बदल गयी। वहीं आप प्रवक्ता अतिशी ने कहा कि भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से डर गयी है। जिसके चलते उन्होंने 400 विधायकों सहित 200 सांसदों की फौज चुनावी मैदान में उतार दी है। इसी कड़ी में उन्होंने किरण बेदी को भी मैदान में उतारा है।
U Turn Ms Kiran Bedi? Or genuine change of heart? My best wishes to you. May God be with you! pic.twitter.com/VuboIgNLu2
— digvijaya singh (@digvijaya_28) January 15, 2015 गौरतलब है कि किरण बेदी ने आज अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में भारतीय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि वह दिल्ली में किस सीट से लड़ेगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है लेकिन वह दिल्ली में चुनाव लड़ेगी इस बात का अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया।












Click it and Unblock the Notifications