अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर ये लिखा, लोगों ने घेरा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हमला तेज कर दिया है। केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा है कि मोदी भक्त कभी देश भक्त नहीं हो सकता और देश भक्त कभी मोदी भक्त नहीं हो सकता। अब समय आ गया है - आपको तय करना होगा कि आप देशभक्त हो या मोदीभक्त? केजरीवाल के इस ट्वीट के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

kejriwal

ट्विटर पर केजरीवाल को ट्रोल करते हुए एक यूजर्स ने केजरीवाल की तुलना गिरगिट से की है और उन्हें गिरगिट की पूजा करते हुए दिखाया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे आदमी का खुलेआम घूमना सही नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि केजरीवाल कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता है, हां वह गद्दारों का सरदार हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूली बच्चों और उनके माता पिता से बात करते हुए कहा था कि अगर आप अपने बच्चों से प्यार करते हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट दीजिए भाजपा को नहीं। उन्होंने कहा था कि समय आ गया है कि देशभक्ति और मोदी भक्ति के बीच एक को चुना जाए।

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप लोगों से पूछते हैं कि वो किसे वोट करेंगे तो वो कहते हैं कि मोदीजी को। लेकिन जब उनसे पूछा जाता है कि आप क्यों मोदीजी को वोट करेंगे तो उनका जवाब होता है क्योंकि वह मोदीजी से प्यार करते हैं। लेकिन अब फैसला करिए कि आप मोदीजी को प्यार करते हैं या अपने बच्चों को। अगर आप अपने बच्चों को प्यार करते हैं तो उन्हें वोट कीजिए जो आपके बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन अगर आप अपने बच्चों से प्यार नहीं करते हैं तो मोदीजी को वोट करिए। मोदीजी ने एक भी स्कूल आपके बच्चों के लिए नहीं बनवाया, आप या तो देशभक्ति कर सकते हैं या फिर मोदीभक्ति। दोनों एक साथ संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें- परीक्षा पे चर्चा 2.0: पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, एक परीक्षा खराब होने से जीवन नहीं ठहरता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+