'देश के खिलाफ' ट्वीट करके घिरे अरविंद केजरीवाल, ट्विटर पर उड़ा मजाक
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले एक आर्टिकल को शेयर करना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में लोगों ने केजरीवाल का जमकर मजाक उड़ाया। केजरीवाल ने जिस आर्टिकल को ट्वीट किया था, उसमें दावा किया गया है कि हमले के बाद पाकिस्तान के बजाय भारत पूरी दुनिया में अलग-थलग हो रहा है।

केजरीवाल ने मंगलवार रात ट्वीट किया, 'उरी पर बेहतरीन लेख। पाकिस्तान के बजाय भारत पूरी दुनिया में अलग-थलग होता दिख रहा है।'
केजरीवाल के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट करके माना है कि पाकिस्तान के खिलाफ उठाया जा रहा भारत का कदम, उसी पर भारी पड़ रहा है।
अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर ट्विटर में लोगों ने जमकर उन्हें कोसा। किसी ने केजरीवाल को देशद्रोही कहा तो कोई उनकी नीयत पर सवाल उठाता दिखा।












Click it and Unblock the Notifications