कोविड केयर सेंटर के अंदर से भावुक कर देने वाली तस्वीर, जब कोरोना मरीज ने बताई पूरी कहानी
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: कोरोना के खिलाफ जंग में एक साल से ज्यादा के वक्त से मुस्तैद डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ को पूरा देश देख रहा है। जब से कोरोना माहामारी आई है, तब कोरोना वॉरियर्स उससे लोहा लेते हुए अस्पताल में कंधे से कंधा मिलाकर तैनात हैं। अब कोरोना की दूसरी लहर के बाद अचानक मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हो गया है। इन परिस्थितियों में अस्पताल का स्टाफ अपनी परेशानियों को भूलकर लोगों का दर्द कम करने का काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके पीछे की कहानी आपको भी भावुक कर देगी।

दरअसल, एक ट्वीट यूजर वंदना महाजन ने एक कोविड सेंटर में थककर आराम करती हुईं एक नर्स की फोटो ट्वीट की है, जो अब देखते ही देखते वायरल हो रही है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होने लिखा कि मुझे कोरोना की चपेट में आई थी, जिसके बाद मुझे 6 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लेकिन उसके बाद भी यह तस्वीर अब भी मेरे साथ है। उन्होंने लिखा कि जो भी लोग इस ट्वीट को पढ़ रहे हैं वो जान लें कि ये लोग भी इंसान हैं। मैं एक मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर के तौर पर इनकी मदद नहीं सकती लेकिन उनके लिए वहां थी।
उन्होंने कई ट्वीट करके नर्स की कहानी से लोगों को रूबरू कराया। तस्वीर में आप देख सकते है कि कैसे लगातार काम करने के बाद भी नर्स हार नहीं मान रही और अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के लिए दीवार का सराहा ले रही है। फोटो बहुत की मार्मिक है। वहीं ट्वीट यूजर की ओर से बताई गई कहानी भी भावुक कर देंगी। वंदना महाजन के मुताबिक उन्होंने जब नर्स से पूछा कि ड्यूटी पर कब से हो तो जवाब था कि जब से कोरोना आया हैं। इसके साथ ही नर्स ने बताया कि उनका एक बेटा भी है, जो उनके मम्मी-पापा के साथ रहता है।


वहीं अपने अगले ट्वीट में उन्होंने बताया कि नर्स ने उन्हें जानकारी दी थी कि उनका पति खाड़ी देश में काम करता है। वो भी 4 साल बाद घर आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट पर पति को रिसीव करने जाना चाहती हैं लेकिन नहीं जा सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने नर्स सहित मेडिकल स्टाफ की तमाम उन परेशानियों के बारे में बताया है, जिनपर जल्दी से किसी की नजर नहीं जाती। एक ट्वीट यूजर की कहानी पढ़कर हर कोई कोरोना फ्रंटलाइन की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications