Twitter Roundup 2020: बिग बी का कोरोना वाला ट्वीट सबसे फेमस, विराट-अनुष्का का ये ट्वीट बना सबसे पसंदीदा
Twitter Roundup 2020: बिग बी का कोरोना वाला ट्वीट सबसे फेमस, विराट-अनुष्का का ये ट्वीट बना सबसे पसंदीदा
नई दिल्ली: साल 2020 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। हर कोई अपने इस साल के अच्छे और बुरे पलों को याद कर रहा है। ये साल कोरोना महामारी की वजह लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस साल हमने कई दिग्गज कलाकारों और जानी-मानी हस्तियों को भी खो दिया है। तो चलिए ऐसे में हम आपको इस साल 2020 के ट्विटर का राउंडअप बताते हैं कि आखिर इस साल किस ट्वीट और हैशटैग ने ट्विटर पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन का कोरोना संक्रमित होने वाला ट्वीट इस साल का सबसे ज्यादा कमेंट करने वाला और चर्चित ट्वीट रहा। वहीं साउथ इंडिया के सुपरस्टार विजय की उनके फैन्स के साथ ली गई सेल्फी सबसे ज्यादा रीट्वीट की गई ट्वीट थी।

वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के पैरेंट्स बनने के ट्वीट को सबसे ज्यादा इस लाइक किया गया है। जबकि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का हैशटैग (#DilBechara) सबसे टॉप पर रहा।
जानिए 2020 के गोल्डन ट्वीट के बारे में?
- दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय ने अपने फैन्स के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। जिसमें उन्हें वह हंसते हुए दिख रहे हैं। यह 145,000 रीट्वीट के साथ ट्विटर का सबसे रीट्वीट किया गया ट्वीट है।

- 27 अगस्त को अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी प्रग्नेंसी के बारे में बताया था। जिसके साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा'' ...हम दो से तीन हो जाएंगे, जनवरी 2021 तक पहुंचते हुए।'' विराट कोहली ने भी इसी कैप्शन के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक किया गया था।
- जुलाई में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि वह COVID-19 से संक्रमित है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "मेरा Covid-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैं हॉस्पिटल में शिफ्ट हो गया हूं। जो भी मेरे 10 दिन से करीब थे उनका भी टेस्ट हुआ है। इस ट्वीट को 443,000 लाइक्स मिले हैं।

-ब्लैक पैंथर अभिनेता चैडविक बोसमैन, जो चार साल से कोलन कैंसर से जूझ रहे थे, उनका निधन अगस्त में हुआ। अभिनेता के परिवार ने एक बयान जारी करते हुए ट्वीट किया था, यह ट्वीट भारत में सबसे अधिक रीट्वीट, लाइक और कमेंट करने वाला बना।












Click it and Unblock the Notifications