भारत में अफगानिस्‍तान दूतावास का टि्वटर हैंडल हुआ हैक,राष्ट्रपति को लेकर लिखी गईं आपत्तिजनक बातें

नई दिल्ली, अगस्त 16: 20 सालों तक चले लंबे संघर्ष के बाद तालिबान के आखिरकार अफगानिस्तान पर अपना कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी समेत कई लोग देश छोड़कर भाग निकले हैं। देश के हालात बेहद ही डरावने हैं। इसी बीच भारत स्थित अफगान दूतावास का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की पुष्टि दूतावास के प्रेस सचिव अब्दुलहक आजाद ने की है। बता दें कि उनके अफगान एंबेसी इंडिया की ट्विटर अकाउंट से राष्ट्रपति अशरफ गनी को खरी-खोटी सुनाई गई थीं।

Twitter handle of Afghan Embassy India is hacked ashraf ghani kabul

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Ashraf Ghani हेलीकाप्टर सहित 4 Cars में कैश भरकर देश से भागे | वनइंडिया हिंदी

    अफगान एंबेसी इंडिया के आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा था, "हम सभी दीवार में अपना सिर पीट रहे हैं। अशरफ गनी अपने गुंडों के साथ भाग गया है। उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। हम सभी से माफी मांगते हैं कि हमने इतने घटिया आदमी की सेवा की। अल्लाह ऐसे गद्दार को सजा दे। उसकी विरासत हमारे इतिहास पर धब्बा होगी। जिसे लेकर अब आधिकारी की ओर सफाई आई है।

    Twitter handle of Afghan Embassy India is hacked ashraf ghani kabul

    इस बात की पुष्टि दूतावास के प्रेस सचिव अब्दुलहक आजाद ने की है। उन्होंने कहा कि मैंने लॉग इन करने की कोशिश की है लेकिन इसे एक्सेस नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने भारत स्थित अफगान दूतावास के ट्विटर हैंडल की एक्सेस को खो दिया है, एक दोस्त ने मुझे इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भेजा है। मैंने लॉग इन करने की कोशिश की है लेकिन इसे एक्सेस नहीं कर सकता। ऐसा लगता है कि इसे हैक कर लिया गया है।

    देश छोड़ने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि खून की नदियां बहने से बचाने के लिए मैंने सोचा कि देश से बाहर जाना ही ठीक है। तालिबान ने तलवार और बंदूकों के दम पर जीत हासिल की है और अब वे देशवासियों के सम्मान, धन और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। इतिहास ने ऐसी शक्तियों को कभी नहीं अपनाया है।

    तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद से लोगों का देश छोड़ने का प्रयास जारी थी, लेकिन काबुल हवाई अड्डे से वाणज्यिक उड़ाने बंद होने के बाद लोगों की इन कोशिशों को भा झटका लगा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान लड़ाकों का कब्जा हो गया है। अल-जजीरा न्यूज नेटवर्क पर प्रसारित वीडियो फुटेज के मुताबिक, तालिबान लड़ाकों का एक बड़ा समूह राजधानी काबुल में स्थित राष्ट्रपति भवन के भीतर नजर आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+