बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी सूर्या ने किया गलत ट्वीट, स्वरा भास्कर ने ऐसे दिया जवाब
नई दिल्ली। अभिनेत्री स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया में अपनी बयान-बाजी और बेबाकी के लिए खूब जाना जाता है। स्वरा को सोशल मीडिया पर जब भी कोई ट्रोल करता है, वह तुरंत उसका करारा जवाब भी देती हैं। वह समय समय पर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने राय खुलकर रखती रही हैं। कई बार उनकी कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ट्विटर पर काफी तीखी बहस देखने को मिली है। इस बार स्वरा के निशाने पर आए बीजेपी द्वारा बेंगलुरु साउथ से उम्मीदवार घोषित किए गए तेजस्वी सूर्या। स्वरा ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, पढ़ लिख लो संघियों!

उन्होंने ट्विटर पर 6 साल पहले एक 'कोट' ट्वीट किया था
बीजेपी ने 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या को दक्षिणी बेंगलुरु से चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने ट्विटर पर 6 साल पहले एक 'कोट' ट्वीट किया था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के एक बयान को लिखा गया है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट ये बयान पूर्व पीएम नेहरू का बताया था। ट्वतेजस्वी सूर्या ने छह साल पहले ट्वीट किया थाः 'शिक्षा से मैं इंग्लिशमैन हूं, विचारों से अंतराष्ट्रीयवादी, संस्कृति से मुस्लिम और जन्म के संयोग से हिंदू हूं.- जवाहर लाल नेहरू'। स्वरा भास्कर ने तेजस्वी सूर्या के इसी ट्वीट पर रिप्लाई किया है । अब उनका यह ट्विट सोशल पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वरा भास्कर बोलीं, पढ़ लिख लो संघियों!
तेजस्वी सूर्या के छह साल पुराने ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने लिखा कि, कितनी बार एक ही स्टेटमेंट को फैक्ट चेक करें यार! यह बात किसी और ने नहीं बल्कि हिंदू महासभा के नेता एन.बी. खरे ने 1959 में कही थी। पढ़ लिख लो संघियों। अपने इस ट्वीट में स्वरा भास्कर ने एक वेबसाइ ऑल्ट न्यूज का एक लिंक भी शेयर किया है। जिसमें इस बयान को लेकर पड़ताल की गई है। बता दे कि इससे पहले एक टीवी प्रोग्राम में बीजेपी प्रवक्ता ने भी एन.बी. खरे के बयान को नेहरू का बयान बताया था।

तेजस्वी कई पुराने ट्वीट कर रहे हैं डिलीट
बता दें कि जब से तेजस्वी के दक्षिण बेंगलुरु से चुनाव की खबरें सामने आई हैं। तब से उनके कई पुराने ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते उन्हें अपने कई ट्वीट डिलीट करने पड़ रहे हैं। तेजस्वी ने 2014 में संसद में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, वह बिल से भयभीत हैं। संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे को छोड़ दें तो मोदी सरकार का एजेंडा प्रेरणादायक है। मैं उस दिन की कल्पाना मात्र से ही डरता हूं जिस दिन महिला आरक्षण बिल अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने ये ट्वीट मोदी के पीएम बनने के बाद जून 2014 में किया था।
-
West Bengal Elections 2026: 'ममता के घर में मोदी', पीएम आज तीन रैलियों को करेंगे संबोधित -
Dr. Dharmshila Gupta: कौन हैं डॉ. धर्मशीला गुप्ता? वार्ड पार्षद से राज्यसभा तक, अब बिहार CM रेस में नाम आगे -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications