Twitter Down: दुनियाभर में नेटिजन्स हलकान! बहाल होने के बाद फिर डाउन हुई ट्विटर की सर्विस

Twitter Down: दुनियाभर में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की सर्विस शनिवार को डिस्टर्ब रही। सर्वर डाउन होने के बाद सेवाएं फिर से बहाल होने की रिपोर्ट आईं, लेकिन रात में फिर से सर्विस में दिक्कतें होने लगीं।

सर्विस बहाल होने से पहले शनिवार शाम यूजर्स को 'रेट लिमिट एक्सीड' लिखा मैसेज देखने को मिला। काफी देर के बाद सर्विस दोबारा चालू हुई।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नेटिजन्स रेट लिमिट वाले मैसेज देखकर शनिवार को काफी देर तक परेशान रहे और उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाएं शेयर कीं।

twitter down

इससे पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ यूजर्स ने कंप्लेन में लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन की हार के बारे में सर्च करने पर 'रेट लिमिट' वाला मैसेज आ रहा है।

मस्क के दौर में ट्विटर वेरिफाइड हैंडल के लिए आठ डॉलर का शुल्क लेने के अलावा कई इनोवेटिव एक्सपेरिमेंट के कारण भी सुर्खियों में रहा है। ट्विटर के अधिकांश पुराने शीर्ष कर्मचारी मस्क के आने के बाद कंपनी छोड़ चुके हैं।

गौरतलब है कि एलन मस्क के कमान संभालने के बाद से ट्विटर से आए दिन परेशानी वाली खबरें आती रहती हैं। फिलहाल मस्क ट्विटर के मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) का पदभार संभाल रहे हैं।

गत दिनों मस्क ने ट्विटर की तरह का एक और प्लेटफॉर्म डेवलप करने का ऐलान किया था। उन्होंने CEO का पद छोड़ने के बाद महिला उत्तराधिकारी को कार्यभार सौंपा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+