भारत समेत दुनिया के कई देशों में Twitter हुआ डाउन, लोग शेयर करने लगे मीम्स

नई दिल्ली, 14 जुलाई: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर आज कुछ समय के लिए डाउन हो गया। भारत समेत दुनिया के कई देशों के यूर्जस ने ट्वीट ना कर पाने की शिकायतें दर्ज करायी। अलग अलग देशों के यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि 10 मिनट कर ट्विटर के डाउन रहने के बाद साइट फिर से नॉर्मल हो गई। इस बीच लोगों ने ट्विटर के डाउन होने को लेकर कई तरह के मीम्स भी शेयर किए।

Twitter down for thousands of users in many countries

डाउनडेटेक्टर के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद समेत कई बड़े शहरों के यूजर्स ट्विटर को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। यही नहीं डेस्कटॉप पर ट्विटर अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो गए। हालांकि बाद में ट्विटर ने अपनी तकनीकी गड़बड़ी को जल्द ही ठीक कर लिया। डाउनडेटेक्टर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में शाम 5.30 बजे तक लगभग 400 के आसपास ट्विटर से जुड़ी शिकायतें मिली।

यूजर्स का कहना था कि वेबसाइट और ऐप दोनों ही रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे थे। कई लोगों को लॉगइन में दिक्कत हो रही है, तो कई की फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकती है कि, ये तकनीकी गड़बड़ी किस कारण से आई थी और ना ही कंपनी की ओर से इस पर कोई स्पष्टीकरण दिया गया है।

भारत के अलावा न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, सैनफ्रांसिस्को समेत कई अमेरिकी शहरों में भी यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देशों और पाकिस्तान और कई अन्य एशियाई देशों में भी ट्विटर डाउन होने की सूचना मिली थी। इससे पहले, 11 फरवरी को पूरी दुनिया में ट्विटर बंद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+