ट्विटर की कार्रवाई पर भड़कीं कंगना रनौत, 'चीनी टिकटॉक की तरह ये भी होगा बैन, जिस दिन मैं जाऊंगी, तुम्हें...'

ट्विटर की कार्रवाई पर भड़कीं कंगना रनौत, 'चीनी टिकटॉक की तरह ये भी होगा बैन, जिस दिन मैं जाऊंगी, तुम्हें...'

Kangana Ranaut on Twitter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन (farmers protest) पर किए अपने ट्वीट्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद कंगना रनौत ने खुलकर अपने विचार इस मुद्दे पर रखे हैं। खासकर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए जाने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना ने रिहाना के ट्वीट के बाद किसान आंदोलन को सपोर्ट करने वालों के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए। जिसके बाद कंगना रनौत के कुछ ट्वीट्स को ट्विटर ने डिलीट कर दिए हैं। ट्विटर ने कहा है कि कंगना के ट्वीट्स को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हटाया है। अब कंगना रनौत ट्विटर की कार्रवाई पर भड़क उठी हैं। कंगना ने ट्वीट कर ''ट्विटर'' को चीन के हाथ की कठपुतली कहा है। कंगना ने ये भी दावा किया है कि ट्विटर ने उन्हें अकाउंट सस्पेंड करने की धमकी दी है।

'चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे'

'चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे'

गुरुवार (04 फरवरी) की रात कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, "चीन के हाथ की कठपुतली ट्विटर मेरा अकाउंट सस्पेंड करने की मुझे धमकी दे रहा है। जबकि मैंने किसी भी नियम का उलंघन नहीं किया है। याद रखिए जिस दिन मैं जाऊंगी, तुमको साथ लेकर जाऊंगी। बिल्कुल चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे।"

रिहाना पर कमेंट के बाद डिलीट किए गए कंगना के ट्वीट

रिहाना पर कमेंट के बाद डिलीट किए गए कंगना के ट्वीट

कंगना रनौत ने ये ट्वीट ट्विटर की कार्रवाई के बाद किया था। कंगना रनौत ने रिहाना के किसान आंदोलन के समर्थन वाले ट्वीट पर उन्हें बुरा-भला कहा था और किसानों को आतंकवादी बताया था। इसके बाद ही ट्विटर ने कंगना रनौत के कुछ ट्वीट डिलीट कर दिए हैं।

कंगना के ट्वीट हटाने के बाद ट्विटर ने क्या कहा?

कंगना के ट्वीट हटाने के बाद ट्विटर ने क्या कहा?

कंगना रनौत के ट्वीट डिलीट किए जाने के बाद ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, हमने कंगना रनौत के उन ट्वीट पर कार्रवाई की है, जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।' अब किसान आंदोलन को लेकर कंगना द्वारा किए गए विवादित ट्वीट उनके हैंडल पर नजर नहीं आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने कंगना को गाइडलाइन फॉलो करने के लिए भी कहा है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि ट्विटर ने उन्हें अकाउंट सस्पेंड करने की धमकी दी है।

कंगना ने रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटर्स की तुलना 'धोबी के कुत्ते' से की

कंगना ने रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटर्स की तुलना 'धोबी के कुत्ते' से की

ट्विटर द्वारा डिलीट किए गए ट्वीट में कंगना का वो भी ट्वीट था, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और अन्य क्रिकेटर्स को लेकर एक विवादिय बयान दिया था। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटर्स की तुलना 'धोबी के कुत्ते' से की थी। कंगना के इस विवादित ट्वीट को भी डिलीट कर दिया गया है।

रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था- ''देश की भलाई में किसानों का अहम योगदान है। हम सभी मिलकर इसका हल निकाल लेंगे।'' इस पर कंगना ने लिखा था- सभी क्रिकेटर्स 'धोबी का कुत्ता, घर का न घाट का' जैसा क्यों साउंड कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+