भारत सहित कई देशों में घंटों से ठप है ट्वीटडेक की सर्विस, यूजर्स परेशान
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की एक खास सेवा के काम ना करने के कारण बुधवार को बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्विटर के डैशबोर्ड मैनेजमेंट एप ट्वीटडेक ने उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में काम करना बंद कर दिया। ट्वीटडेक ट्विटर की एक खास सर्विस है जिसके जरिए एक प्लेटफॉर्म पर कई ट्विटर अकाउंट मैनेज कर सकते हैं।

ट्वीटडेक पर आपको ट्वीट शैड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है। आप चाहें तो आप किसी खास समय के लिए अपने ट्वीट शैड्यूल कर सकते हैं और ये ट्वीट निर्धारित समय पर लाइव हो जाएंगे। ट्वीटर सपोर्ट की तरफ से कहा गया है कि वे इस तकनीकी खामी को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही ये नॉर्मल हो जाएगा।
We've been experiencing outages across Twitter and TweetDeck. You might have had trouble Tweeting, getting notifications, or viewing DMs. We're currently working on a fix, and should be back to normal soon.
— Twitter Support (@TwitterSupport) October 2, 2019
बताया जा रहा है कि ये समस्या मंगलवार को रात 8 बजे से शुरू हो गई है। ट्वीटडेक किसी निश्चित कीवर्ड्स के आधार पर फिल्टर लगाकर ट्वीट्स को आपके सामने प्रस्तुत करता है। काफी पहले, ट्वीटडेक एक ओपन प्लेटफॉर्म हुआ था लेकिनलेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए ट्विटर इंक ने बाद में इसका अधिग्रहण कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications