रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से पूर्व नेवी चीफ पर बोला गया हमला, बाद में मांगी गई माफी
नई दिल्ली। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के साथ उस समय एक बड़ा विवाद जुड़ गया जब उसके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इंडियन नेवी के पूर्व चीफ को ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में पूर्व नेवी चीफ एडमिरल (रिटायर्ड) अरुण प्रकाश पर निशाना साधते हुए बतौर नौसेना प्रमुख उन्हें मिली सुविधाओं पर हमला बोला गया था। इस ट्वीट में यह दावा किया गया था कि पूर्व नौसेना प्रमुख ने उन्हें मिली सुविधाओं का फायदा उठाया था। हालांकि ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया था लेकिन तब तक पूर्व सैन्य अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय को आड़े हाथ ले लिया था।

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर एक्शन लिया है। रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर संभाल रहे प्रवक्ता को छुट्टी पर भेज दिया है। उनके स्थान पर कार्यकारी प्रवक्ता के तौर पर कर्नल अमन आनंद को नियुक्त किया गया है।
क्या था पूरा मसला
एक यूजर ने एक फोटो को ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उसने एक कार पर सेना के झंडे के प्रयोग पर सवाल किया था। उसने सवाल किया था कि वरिष्ठ अधिकारी इस तरह से झंडे का प्रयोग कर सकते हैं? इस पर इंडियन नेवी के पूर्व चीफ एडमिरलअरुण प्रकाश ने जवाब में कहा कि इस व्यक्ति को जरूर प्रताड़ित किया जाना चाहिए। इसके बाद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में एडमिरल प्रकाश को जवाब देते हुए लिखा गया कि जिस समय नेवी चीफ थे उन्होंने किस तरह से सेना की ओर से मिली सुविधाओं का फायदा उठाया था। ट्वीट में लिखा था, 'सर बतौर ऑफिसर आपके कार्यकाल के दौरान आपके घरों पर जवानों के दुरुपयोग का क्या?' इसी तरह से कई बातें इस ट्वीट में लिखी गई थीं। हालांकि कुछ मिनटों बाद ट्वीट को यह कहते हुए डिलीट कर दिया गया कि यह गलती से हुई ट्वीट थी। इसके साथ ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर माफी भी जारी की गई। हालांकि तब तक राा मंत्रालय के इस लापरवाही भरे बर्ताव ने मंत्रालय को कठघरे में खड़ा कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications