ट्विन टावर ध्वस्त: 2 दिन बाद भी नोएडा की हवा साफ नहीं, दृश्यता कम, अभी इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्त होने के दो दिन बाद भी नोएडा की हवा साफ नहीं हो पाई है। वहां की दृश्यता कम हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है।
नोएडा, 30 अगस्त: सुपरटेक ट्विन टावर के ध्वस्त होने के दो दिन बाद भी नोएडा की हवा साफ नहीं हो पाई है। वहां की दृश्यता कम हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। पुर्वानुमान के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अभी मध्यम के निचले स्तर पर चली गई है।

हवा की स्पीड कम
क्षेत्र में हवा की गति में गिरावट हो गई है। जिसके कारण दृश्यता कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीएस मुर्ति ने कहा कि हवा में प्रचलित धूल के कण सामान्य रूप से फैल नहीं सकते हैं।
Recommended Video

AQI मध्यम स्तर से नीचे
System of Air Quality Forecast and Weather Forecasting and Research (SAFAR) के अनुसार, नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 106 दर्ज किया गया, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 98 है। वहीं गुड़गांव में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक है।

इनलोगों को स्वास्थ्य का खतरा
हेल्थ एडवाइजरी के मुताबिक, संवेदनशील लोगों को बाहरी काम करने के लिए कम निकलने को कहा है। अधिक जरूरी न हो तो बाहर न निकलें, साथ ही भारी और लंबे काम के लिए अभी नजरअंदाज करें। हालांकि, आम लोगों के लिए कोई बड़ा स्वास्थ्य जोखिम नहीं है।

धूल कण से बढ़ा पीएम 10
हालिया विश्लेषण से पता चल रहा है कि 2.5 माइक्रोमीटर के आकार से कम धूल के कण इस क्षेत्र में PM10 में लगभग 64 प्रतिशत का योगदान दिया है। शांत हवाओं के अलावा तापमान भी लगभग 34-36 डिग्री सेल्सियस पर मध्यम रहता है।

इतनी रहेगी वायु की गति
मूर्ति ने कहा कि अगले दो दिनों यानी 1 सितंबर तक हवा की अधिकतम गति 8-16 किमी प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है। इसलिए वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: 'सायरन बजते ही किसी से कोई बात नहीं, हम रो रहे थे', ट्विन टावर ध्वस्त करने को बटन दबाने वाले की जुबानी
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications