चेन्नई सेंट्रल पर दो बड़े धमाके, 1 की मौत, 9 घायल

धमाकों की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां आतंकी हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। राहत टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ब्लास्ट की वजह से ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। प्लेटफॉर्म नबंर 9 को यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे के जीएम की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। इस ट्रेन को सुबह करीब 5:30 बजे चेन्नई पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन लेट हो गई थी।
एक संदिग्ध हिरासत में
प्रशासन की ओर से दुर्घटना के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गया है। 044-25357398, इस नंबर पर कॉल करके घायलों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। रेलवे की ओर से इस हादसे के बाद मृतक के लिए एक लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया ह।
गंभीर रूप से घायल लोगों को 55 हजार और मामूली रूप से जख्मी लोगों के लिए पांच हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। तमिलनाडु पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जो कि ट्रेन में ही छिपा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध लिट्टे से जुड़ा हुआ है और इसका संबंध आईएसआई के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications