TVF के सीईओ अरुनाभ शोषण के आरोपों में घिरे

टीवीएफ के सीईओ अरुनाभ कुमार अपनी ही कंपनी की कर्मचारी के साथ शोषण के आरोपों में घिरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्लॉग

नई दिल्ली। लोकप्रिय ऑनलाइन चैनल द वायरल फीवर के सीईओ अरुनाभ कुमार यौन शोषण के आरोप में घिर गए हैं, उनपर अपनी ही कंपनी की लड़की के साथ दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर एक ब्लॉग के जरिए अरुनाभ पर यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी ही कंपनी की लड़की के साथ यौन शोषण किया है, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

कंपनी के कर्मियों को पता था यह सब

कंपनी के कर्मियों को पता था यह सब

ब्लॉग के अनुसार यह लड़की बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है, अरुनाभ कुमार भी इसी शहर से आते हैं और उन्होंने टीवीएफ की स्थापना 2014 में की थी। लड़की का आरोप है कि जब उसने कंपनी ज्वाइन की थी तभी पहले ही महीने से उसके साथ शोषण शुरु हुआ जोकि 2016 तक चलता रहा। उसका कहना है कि उसके कुछ साथियों को इस बात की जानकारी थी जिसमें से नवीन कस्तूरिया भी शामिल हैं, लेकिन इन लोगों ने इस घटना को नजरअंदाज किया।

जानबूझकर शोषण करता था अरुनाभ

जानबूझकर शोषण करता था अरुनाभ

पीड़िता का आरोप है कि अरुनाभ कई मौकों पर उनके साथ अभद्रता करते थे, वह जानबूझकर पार्टी में मुझे उठा लेते थे और नशे का बहाना बनाकर मेरे उपर गिर जाया करते थे। लेकिन जब मैंने कंपनी छोड़कर जाना चाहा तो कंपनी की ओर से मुझे फोन आया कि मैं उनके साथ कॉट्रैक्ट को तोड़ रही हूं। हालांकि इस पूरे आरोप पर टीवीएफ का कहना है कि ये सभी आरोप निराधार हैं। कंपनी का कहना है कि वह वह इस ब्लॉग को लिखने वाले का पता करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी कर रही है जवाब देने की तैयारी

कंपनी कर रही है जवाब देने की तैयारी

टीवीएफ के प्रवक्ता अदिति सिंह का कहना है कि जिस लड़की का नाम इस ब्लॉग में लिखा गया है उस नाम की कोई भी लड़की कभी भी हमारी कंपनी में नहीं थी, ब्लॉग में कई और तथ्य रखे गए हैं जोकि निराधार है, हम इस ब्लॉग का जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस ब्लॉग के वायरल होने के बाद कई और लड़कियों ने कमेंट किया है कि उन्हें भी कुछ ऐसे ही अनुभव से गुजरना पड़ा था।

टीवीएफ की डायरेक्टर ने भी लगाया आरोप

टीवीएफ की डायरेक्टर ने भी लगाया आरोप

लेखिका और डायरेक्टर रीमा सेनगुप्ता ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है और ब्लॉग का समर्थन किया है, उन्होंने लिखा है कि जब वह पिछले वर्ष टीवीएफ की एक सीरीज को शूट कर रही थी तो अरूनाभ हमेशा मेरे हाथ पर हाथ रखने के बहाने ढूंढता था। शूट के दौरान उसने मेरे कंथे पर बने टैटू को छूआ था और उसने कहा था कि यह बहुत सेक्सी है, हर शॉट के बाद वह मॉनीटर पर आता और कहता कि यह शॉट काफी अच्छा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+