पूरी तरह से बदल जाएगा 'ये रिश्ता क्या...' टीवी शो, सीरत की जगह सिमरन की एंट्री

मुंबई, 03 अगस्त: छोटे पर्दे का लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। इस शो को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जाता है, जिसके बाद अब मेकर्स शो को बदलने की फिराक में हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अब शो की कहानी पूरे 5 साल आगे चली जाएगी। वहीं और क्या कुछ टविस्ट होगा, जानिए...

Recommended Video

    पूरी तरह से बदल जाएगा 'ये रिश्ता क्या...' टीवी शो, सीरत की जगह सिमरन की एंट्री
    पूरी तरह से बदल जाएगा शो

    पूरी तरह से बदल जाएगा शो

    दरअसल, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोटे पर्दे का मोस्ट टीआरपी वाला टीवी सीरियल हैं। यह शो बीते कई सालों से व्यूअर्स का मनोरंजन करता आ रहा हैं। शो की कहानी में अब तक कई बदलाव देखने को मिले। वहीं अब फिर से स्टोरी में बड़े उतार चढ़ाव देखें जा सकते हैं। शो को लेकर सबसे बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि अब कहानी में बड़ा मोड़ आएगा और शो पूरी तरह से बदल जाएगा। साफ शब्दों में कहे तो शो के मेकर्स बेहद लंबा लीप लेने वाले हैं, जिसके चलते शो की कहानी करीब 5 साल आगे चली जाएगी।

    जानिए सीरियल में अब तक क्या हुआ?

    जानिए सीरियल में अब तक क्या हुआ?

    वहीं अब तक की कहानी की बात करें तो कार्तिक सीरत को जैसे-तैसे जमानत पर जेल से बाहर लाने में कामयाबी हो जाते हैं, लेकिन कार्तिक के पिता के दबाव के बाद सीरत गोयंका विला को छोड़ देती हैं। कहानी के मुताबिक सीरत कार्तिक पर किसी तरह का बोझ नहीं बनना चाहती हैं। वहीं हाल ही में शो से रणवीर का किरदार खत्म हो चुका है। रणवीर की मौत का झूठा आरोप सीरत पर लगाया गया है।

    सीरत की जगह सिमरन की एंट्री

    सीरत की जगह सिमरन की एंट्री

    वहीं अब शो में सीरत की जगह सिमरन की एंट्री हो गई हैं। वो बिल्कुल सीरत की हूबहू होगी, जो वृद्ध कपल का केयरटेकर बनकर काम कर रही है। सिमरन को लेकर यह भी बाजार में अफवाहों चल रही है कि सिमरन सीरत नहीं बल्कि नायरा है। अब इन सबके बाद यह काफी दिलचस्प होगा कि शो में नया ट्विस्ट क्या आने वाला हैं। वहीं रिपोर्ट की मानें तो 5 साल की कहानी के बाद सीरत जेल से छूट जाएगी और जब कार्तिक से मिलेगी तो काफी कुछ नया होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+