सिरफिरे आशिक ने टीवी की 'पार्वती' को भेजा शादी का ऑफर, ठुकराया तो भेजा अश्लील मैसेज
सीरियल 'महादेव' में पार्वती की भूमिका निभाने वाली सोनारिका भदौरिया को अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का मामला सामने आया है।
मुंबई। टीवी धारावाहिक 'महादेव' में पार्वती की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुई टीवी अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया इन दिनों काफी परेशान है क्योंकि उन्हें एक सिरफिरे शक्स के पागलपन की हरकत ने काफी परेशान कर रखा है।

मैं जिंदा नहीं रहूंगा...
जिसके चलते उन्हें अब पुलिस की मदद लेनी पड़ी और उसके बाद जो बात सामने आई वो काफी चौंकाने वाली है। दरअसल सोनारिका को पिछले काफी वक्त से एक व्यक्ति अश्लील मैसेज और फोटो भेज रहा था और एक दिन उसने फोन पर अभिनेत्री को मैसेज भेजा कि अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं जिंदा नहीं रहूंगा।

खुलासा चौंकाने वाला
जिसे पढ़ने के बाद सोनारिका ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करके उस व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है लेकिन पूछताछ में हुआ खुलासा चौंकाने वाला है।

अश्लील मैसेज भेजने लगा
पुलिस के मुताबिक महादेव सीरियल देखने के बाद स्वप्निल सीरियल में पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया से मन ही मन प्यार करने लगा और किसी तरह एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसके बाद वो उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा।

गढचिरौली से गिरफ्तार किया
इस सिरफिरे आशिक से तंग आकर सोनारिका ने इसी साल 4 मार्च को उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उस शख्स को पुलिस ने महाराष्ट्र के गढचिरौली से गिरफ्तार किया। सोनारिका की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 (डी) (2), 504, 67 और आईटी ऐक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
है।

2 मई तक पुलिस कस्टडी में..
फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी 2 मई तक पुलिस कस्टडी में है। आरोपी का नाम स्वप्निल कीर्ति (22) है जो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली स्थित कोरखेड़ा गांव का रहने वाला है और बीकॉम (थर्ड ईयर) में पढ़ता है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications