ओपिनियन पोल का स्टिंग ऑपरेशन, पैसों के लिए बदले जाते हैं नतीजे

opinion poll
नयी दिल्ली। चुनाव से पहले चैनलों और एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे ओपीनियन पोलों से देश के रुख का अंजादा लगाया जाता है, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि ये ओपीनिय पोल भी पासों के लिए बदल दिए जाते है। एक निजी समाचार चैनेल न्यूज़ एक्सप्रेस ने ओपिनियन पोल का सर्वे करने वाली एजेंसियों का स्टिंग ऑपरेशन कर इस बात का खुलासा किया है कि कुछ बड़ी एजेंसियां पैसों के खातिर ओपिनियन पोल के सर्वे में आंकड़ों से छेड़छाड़ करती है।

न्यूज चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन के जरिए पता चला कि देश भर में ओपिनियन पोल करने वाली 11 एजेंसियों में से कुछ ऐजेंसियां पोल के आंकड़ों को पैसों के खातिर बदल देती है। क्यूआरएस, इपसॉस इंडिया, सी वोटर, एमएमआर, हब पल्स, डीआरएस, न्यूज स्ट्रीट डिजिटल मीडिया, लीड टेक मैनेजमेंट कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, वैष्णो कॉमटेक, आरडीआई, ऑकटेल जेसे बड़े ब्रांड की ऐजेंसी भी इस स्टिंग ऑपरेशन में शामिल है।

इस चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया है कि किस तरह से सर्वे करने वाली एजेंसियां राजनीतिक दलों और मीडिया हाउस से पैसे लेकर मनमुताबिक नतीजे पेश कर देती हैं। पैसे लेकर सर्वे के नतीजे मनमाफिक बढ़ाए या घटाए जाते हैं।

वहीं इस खुलासे में ये बात भी सामने आई है कि ओपिनियन पोल के कारोबार में कालेधन का भी इस्तेमाल हो रहा है। कई रिसर्च एजेंसियां सर्वे के लिए बड़ी सीमा तक कैश लेने को भी तैयार हो गई। इस खुलासे के बाद लोगों का इन चुनावी सर्वे से भी भरोसा उठ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+