टीवी अभिनेत्री मोना सिंह हुईं सिरफिरे फैन के सेल्फी प्रेम की शिकार
मुंबई। इंडियन टीवी के सबसे मशहूर करेक्टर 'जस्सी' का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह के साथ बीते दिनों एक बड़ी हुई अजीब घटना हुई, मोना मुंबई के बांद्रा में एक शो की शूटिंग कर रही थीं कि तभी शूटिंग स्पॉट पर एक अजनबी व्यक्ति आ गया और उसने मोना सिंह से सेल्फी के लिए जिद की, उसने अपने आपको मोना का बहुत बड़ा फैन बताया।
लेकिन मोना सिंह ने मना कर दिया और वो अपनी गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गईं कि तभी वो शक्स मोना का अपनी गाड़ी से पीछा करने लगा, मोना ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो इंसान नहीं माना और उसने किसी तरह मोना का मोबाइल नंबर हासिल करके उन्हें मैसेज करने लगा और बार-बार सेल्फी भेजने की जिद करने लगा।
हालांकि मोना अपने इस फैन की वजह से काफी परेशान तो हुईं लेकिन उन्होंने अभी इस बारे में पुलिस से शिकायत नहीं की है, उनका कहना है कि वो मामले को तूल नहीं देना चाहती हैं, हालांकि उनके दोस्तों ने उन्हें एलर्ट रहने को कहा है।













Click it and Unblock the Notifications