Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हद हो गई.. बेटे की लालच में पैदा कर डालीं 13 बेटियां और अब...

वडोदरा। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे देश में बेटी बचाओ अभियान चला रहे हैं और देश को लोगों को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि बेटा और बेटी दोनों बराबर होते हैं लेकिन उन्हीं के गृहराज्य गुजरात में लोग इस बात को समझना ही नहीं चाहते हैं।

यहां के एक गांव में रहने वाले जनजातीय दंपती ने बेटे के चक्कर में 13 बेटियां पैदा कर ली हैं और अब वो 15वीं संतान की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि उनकी 14वीं संतान एक बेटा है बावजूद इसके वो फिर से बेटे के लिए कोशिश कर रहे हैं।

बेटे की लालच में पैदा कर डालीं 13 बेटियां और अब....

बात दाहोद जिले के गर्भादा ताल्लुका में स्थित झरीबुझी गांव की हैं जहां रहने वाले रामसिंह किसान ने बेटे के चक्कर में 18 बच्चे पैदा कर लिए हैं जिसमें एक बेटा है और अभी भी उन्हें एक बेटे की चाहत है हालांकि राम सिंह की पत्नी अब बच्चा पैदा करना नहीं चाहती हैं, वो शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो चुकी है और चाहती है कि वो ऑप्रेशन करा ले।

13 girls now, father firm on having second son

Posted by Ankur Sharma on Monday, August 10, 2015

जबकि रामसिंह का कहना है कि हमारे यहां बहन की शादी में भाईयों को बहुत कुछ करना पड़ता है, ऐसे में 13 बहनों का बोझ अकेला भाई कैसे उठा पायेगा इसलिए मुझे लगता है कि हमें एक बेटा और होना चाहिए।

बीवी ने किया विरोध लेकिन पति मानने को तैयार नहीं

जबकि उनकी बीवी कानू इस बात के खिलाफ है, उसे समझ नहीं आ रहा कि वो अपने पति को कैसे समझाये, उसका कहना है कि घर में खाने के लाले हैं, इतने बच्चों को दो जून की रोटी नहीं मिल पा रही हैं, ऐसे में फिर से गर्भधारण कैसे करेगी वो। मालूम हो कि दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं और दोनों के 18 बच्चे पैदा हो चुके हैं जिनमें 14 ही जीवित हैं।

18 साल की शादी में 18 बच्चे

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर ने देश की मौजूदा हालत की दर्दनाक तस्वीर को पेश कर दिया है। कानू का कहना है कि रामसिंह ने उसे 7 बेटियों के बाद बोला कि वो अगर उसे बेटा नहीं दे सकती हैं तो वो दूसरी औरत को घर ले आयेगा इसी डर से वो रामसिंह के इस प्रहार को सह रही है और उसने 18 बच्चे पैदा कर दिये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+