टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती एक्ट्रेस, एकतरफा प्यार में हमला करने का शक

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर मुंबई से है, जहां टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेनवा हमला हुआ है, आपको बता दें कि कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री मालवी पर उनके ही पुराने साथी ने सोमवार रात जानलेवा हमला किया है, एबीपी न्यूज के मुताबिक मालवी पर उनके जानने वाले एक व्यक्ति ने चाकू से तीन वार किए हैं, अभिनेत्री को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल अभिनेत्री की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, घटना को लेकर फिलहाल वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ,पूरा प्रकरण एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है, हमला करने वाले युवक का नाम योगेश कुमार महिपाल सिंह हैं, जो कि खुद को कई डायरेक्टरों का करीबी कहता था, मालवी और आरोपी योगेश महिपाल सिंह से उनकी दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर हुई थी और वह काम के सिलसिले में उससे 'कॉफी कैफे' डे में सिर्फ एक बार मिली थी, लेकिन उस मुलाकात के बाद ही उसने मालवी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे कि मालवी ने स्वीकार नहीं किया और उसके बाद मालवी ने उससे बात करना बंद कर दिया था।

एकतरफा प्यार में हमला करने का शक

जिसके बाद प्रेम के जूनून में आकर योगेश ने सोमवार रात मालवी पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया, जब मालवी किसी काम से घर से बाहर निकली थीं, योगेश ने मालवी को पहले बीच सड़क पर रोकने की कोशिश की और उसके बाद मालवी ने जब उनका विरोध किया तो उन पर चार बार चाकू से हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर हुआ जानलेवा हमला

मालूम हो कि कई तेलगू और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकीं मालवी को हिंदी दर्शक कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो 'उड़ान' की वजह से पहचानते हैं, मालवी डीएवी सीपीएस स्कूल मंडी की छात्रा रहीं हैं, इसके साथ ही उन्होंने छह माह एक्टिंग कोर्स मुंबई से किया है, मालवी को कविताएं लिखने का शौक है, सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वाली मालवी के घरवालों की ओर से फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+