अपार्टमेंट की छत से कूदकर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, सामने आई वजह

अपार्टमेंट की छत से कूदकर एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, पहले भी दो बार कर चुकी थी कोशिश

नई दिल्ली। मुंबई के लोखंडवाला इलाके में एक टीवी अभिनेत्री और मॉडल ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस की पहचान पर्ल पंजाबी के रूप में हुई है, जो लोखंडवाला के ओशिवारा की केनवुड सोसाइटी में रहती थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिनेत्री पर्ल पंजाबी पिछले काफी समय से बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही थीं, लेकिन कोशिशों के बावजूद कोई सफलता ना मिलने के कारण वो काफी परेशान चल रहीं थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस पर्ल दिमागी रुप से भी काफी परेशान थीं और अक्सर उनका अपनी मां के साथ झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार देर रात की है घटना

गुरुवार देर रात की है घटना

यह घटना गुरुवार देर रात की है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए विपिन कुमार ठाकुर नामक केनवुड सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया, 'यह घटना रात 12:15 से 12:30 के बीच की है। अचानक कुछ शोर हुआ, मुझे लगा कि कोई सड़क पर चिल्ला रहा है। हम वहां देखने के लिए गए कि आखिर क्या मामला है। जब मैं वापस लौटा तो मैंने तीसरी मंजिल से आती हुईं कुछ आवाजें सुनीं, जहां वो लड़की रहती थी।'

पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश

पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश

वहीं, पुलिस ने इस मामले में बताया कि आस-पास के लोगों का कहना है कि पर्ल पंजाबी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वो जरा-जरा सी बात पर अक्सर गुस्से में आ जाती थी। वो अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाती थी। पुलिस ने बताया कि पर्ल पंजाबी को बेहद गंभीर हालत में कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस ने पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया था। फिलहाल ओशिवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई में इसी तरह का एक और मामला सामने आया था, जिसमें मराठी टीवी एक्ट्रेस प्रदन्या पार्कर ने अपनी 17 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी पर झूल गई। प्रदन्या ने अपने सुसाइड नोट में मानसिक तनाव को जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने इस मामले में बताया कि प्रदन्या के पति को व्यापार में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते वे परेशान थीं। पुलिस का कहना है कि प्रदन्या के पति जिम गए हुए थे, जब वे वापस आए तो उनका फ्लैट अंदर से लॉक था। दरवाजा तोड़ा गया तो प्रदन्या और उनकी अंदर मृत पड़े मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+