Video: वायरल हुआ एक्ट्रेस का टॉवेल डांस, 'हेट स्टोरी' फेम सुरवीन चावला भी साथ
मुंबई। छोटे पर्दे की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने स्टाइल और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। इन दिनों कलर्स पर आने वाले शो बेपनाह में वो जोया का किरदार निभा रही है। जेनिफर ने अपनी एक्टिंग के बल पर लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। इन दिनों जेनिफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जेनिफर टॉवेल में डांस करती नजर आ रही है। उनके साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सुरवीन चावला भी नजर आ रही है।

इस वीडियों में वो और सुरवीन रानी मुखर्जी और प्रिटी जिंदा स्टारर फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा के फेमस सॉन्ग 'पिया-पिया' पर टॉवेल डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो 13 साल पुराना है, जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
ये वीडियो एकता कपूर के फेमस शो 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की है। एकता कपूर के इस बहुचर्चित सीरियल में सुरवीन और जेनिफर ने सौतेली बहनों का किरदार निभाया था। दोनों ने इस सीरियल में अने जबरदस्त रोल से अपनी अलग पहचान बना दी और इस इडंस्ट्री में छा गई। 13 सालों के बाद एक बार फिर से उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications