एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट सीन में इतना खो गया ये एक्टर कि पैर में लग गई भयानक चोट

जयपुर। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'मैं भी अर्धांगिनी' के एक्टर अंकित राज शूटिंग करते हुए उस समय घायल हो गए जब एक इंटीमेट सीन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि अंकित राज जयपुर में एक रोमांटिक सीन की शूटिंग कर रहे थे। तभी उनके ऊपर एक फोकस लाइट गिर गई। इसके बाद इलाज के लिए अंकित को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाकर ट्रीटमेंट कराया गया। जहां उनके पैर में कई टांके आए हैं।

फोकस लाइट अचानक उनके पैर पर गिरा

फोकस लाइट अचानक उनके पैर पर गिरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अंकित, जो कि अधिराज का किरदार निभा रहे हैं, वे हिना के साथ एक रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे। उस समय एक फोकस लाइट अचानक उनके पैर पर गिर गई जिसके चलते वे घायल हो गए। देर रात जयपुर में अंकित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अंकित ने न्यूज पेपर से बात करते हुए कहा कि, हम रिहर्सल में इतने तल्लीन थे कि हमने अपने आस-पास की किसी भी चीज़ का ध्यान नहीं रखा।

घायल पैर को प्लास्टिक से रैप कर पूरी की शूटिंग

घायल पैर को प्लास्टिक से रैप कर पूरी की शूटिंग

उन्होंन बताया कि, एक फोकस लाइट मेरे एक पैर पर गिरी। मुझे पास के अस्पताल में ले जाया गया और घुटने के नीचे दो टांके आए।डॉक्टर्स का कहना है कि मैं टांकों की वजह से पानी में सीन शूट नहीं कर सकता हूं। लेकिन जिस एपिसोड को मैं शूट कर रहा था वो गुरुवार को टेलिकास्ट होना है इसीलिए मैंने चोट के ऊपर एक प्लास्टिक से रैप किया और सीन की शूटिंग जारी रखी।

इन फेमस सीरियल में कर चुके हैं काम

इन फेमस सीरियल में कर चुके हैं काम

अंकित राज अब तक कई फेमस टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। इनमें कुबूल है, खूंखारवीर, इश्कबाज, ये प्यार नहीं तो क्या है, विष या अमृत-सितारा जैसे सीरियल शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+