तमिलनाडु : 24 घंटे के अंदर AIADMK में नया संकट, मुश्किल में पलानीसामी
एआईएडीएमके के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरन के समर्थक 22 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की है और सीएम पलामीसामी की सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की पेशकश की है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति ने 24 घंटे के अंदर एक बार फिर से करवट ली है। एआईएडीएमके के दोनों धड़ों के मर्जर के 24 घंटे के अंदर ही एआईएडीएमके के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी टीटीवी दिनाकरन के समर्थक 22 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की है और सीएम पलामीसामी की सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की पेशकश की है। वहीं डीएमके ने फ्लोर टेस्ट की मांग की है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिनाकरन समर्थक 15 से 19 विधायकों को पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और बागी नेता ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के परस्पर विरोधी धड़ों का सोमवार को विलय हो गया था। राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके पनीरसेल्वम को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और इसके साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी और सरकार में अधिकारों को लेकर चल रही लड़ाई का पटाक्षेप हो गया । लेकिन इस नए डेवलपमेंट से लग रहा है कि एआईएडीएमके में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है , एक बार फिर से पलानीसामनी सरकार की मुश्किले बढ़ सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications