साल 2014 में अखबारों ने कुछ ऐसे किया था मोदी सरकार का स्वागत

आज 16 मई है इसके साथ ही केंद्र की मोदी सरकार को सत्तासीन हुए 3 साल भी पूरे हो गए। आइए आपको बतातें हैं कि जीत के अगले दिन किस अखबार ने क्या लिखा था?

नई दिल्ली। साल 2014 में आज ही 16 मई के दिन लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया था। इसके अगले दिन देश भर के अखबारों ने कवर किया था।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के 10 साल के शासन के बाद जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मौका दिया था।

आज सरकार के तीन साल पूरा करने पर आइए हम आपको दिखाते हैं 17 मई के वो अखबार जिन्होंने इस खबर को अलग-अलग तरीके से कवर किया था।

इंडियन एक्सप्रेस का एक शब्द

इंडियन एक्सप्रेस का एक शब्द

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने एक शब्द में ही पूरी जीत का वर्णन कर दिया था । वो शब्द था 'मोदी'। मोदी शब्द के बगल में अखबार में एक इलेक्शन सिंबल के साथ एक उंगली का चित्र भी लगाया था जिसने पूरी स्टोरी के महत्वपूर्ण तत्वों को खुद में समेट लिया।

प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी

तकनीकी रूप से देखें तो यह हेडलाइन सही नहीं थी लेकिन अंग्रेजी अखबार द हिन्दू की हेडलाइन 'प्राइममिनिस्टर मोदी' का सीधा अर्थ वही था जो परिणाम थे।

द हिन्दुस्तान टाइम्स ने 17 मई को हेडिंग दी थी...

द हिन्दुस्तान टाइम्स ने 17 मई को हेडिंग दी थी...

अंग्रेजी के ही अखबार द हिन्दुस्तान टाइम्स ने 17 मई को हेडिंग दी थी, हुंकार टैली। भगवा बैकग्राउंड और मोदी की तस्वीर के साथ सारे आंकड़े दिए गए थे साथ ही नीचे हेडिंग थी 'मोदी के भूस्खलन से कांग्रेस दफ्न हो गई'। इस हेडिंग का सीधा अर्थ यह बताना था कि चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए क्या मायने रखते हैं।

'नमो टर्न्स इंडिया राईट'

'नमो टर्न्स इंडिया राईट'

बाकी अखबारों की तरह ही अंग्रेजी अखबार द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने भी चतुराई के साथ शब्दों के साथ खेल किया और अपनी हेडिंग के साथ यह बताने की कोशिश की कि परिणाम क्या रहे और देश किस ओर मुड़ रहा है। अखबार की हेडिंग थी 'नमो टर्न्स इंडिया राईट'।

मिड-डे ने लिखा

मिड-डे ने लिखा

वहीं मिड-डे ने 17 मई को हेडिंग दी थी इंडिया मोडिफाइड। इसके जरिए मिड-डे ने यह बताने की कोशिश की थी कि इस जीत के पीछे कौन है।

TsuNaMo gives BJP decisive mandate to govern

TsuNaMo gives BJP decisive mandate to govern

द ट्रिब्यून ने लिखा था 'टीसुनमो ने शासन के लिए भाजपा को दिया निर्णायक जनादेश' ('TsuNaMo gives BJP decisive mandate to govern'). अखबार ने इस हेडिंग का इस्तेमाल इसलिए किया था ताकि जीत की तीव्रता और आकार की जानकारी दी जा सके।

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक डबल फ्रंट पेज बना कर एक सिंपल हेडलाइन दी थी। अखबार ने लिखा था भारत ने मोदित्व में जताया विश्वास ( 'India places its faith in Moditva, )'।

'मोदी सरकार'

'मोदी सरकार'

द स्टेट्समैन ने साधारण हेडलाइन लिखी थी। अखबार ने दो शब्दों में ही भाजपा की जीत को वर्णित किया था। अखबार ने लिखा था 'मोदी सरकार।'

डेक्कन हेराल्ड ने लिखा

डेक्कन हेराल्ड ने लिखा

डेक्कन हेराल्ड ने लिखा था कि 'मोदी की शक्ति से भाजपा को मिला बहुमत' ( 'Modi powers BJP to majority')। वहीं अखबार के अगले पन्ने पर कांग्रेस की हालत बयां करते हुए अखबार ने लिखा था 'मोदी लहर ने भाजपा को बनाया विशाल,कांग्रेस गर्त में' ( 'Modi wave makes BJP a giant, shrinks Congress to a midget'. ) ।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+