राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला, टीएस सिंघदेव को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने ऑब्सर्वर की नियुक्ति कर दी है। पार्टी की ओर से राजस्थान के लिए टीएस सिंघदेव और रणदीप सुरजेवाला को ऑब्सर्वर नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्यसभा के चुनाव 26 मार्च को होने हैं। पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। पार्टी की ओर से राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने कुल 12 लोगों के नाम का ऐलान किया है।

Recommended Video

    Rajasthan Rajya Sabha Elections: Congress ने Surjewala, Singh Deo को बनाया Observer | वनइंडिया हिंदी
    randeep surjewala

    कांग्रेस पार्टी की ओर से दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है उनके अलावा फूल सिंह बरैया को भी मध्य प्रदेश से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ से केटीएस तुलसी, फूले देवी नेतम, झारखंड से शहजादा अनवर, महाराष्ट्र से राजीव सातव, मेघालय से केनेडी कॉर्नेलियस, राजस्थान से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। गुजरात से से शक्तिसिंह गोहिल, भरतसिंह सोलंकी और हरियाणा से दीपेंद्र सिंह हुड्डा की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया है।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कालीता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज, गुजरात से रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा, मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से उदयना राजे भोंसले, राजस्थान से राजेंद्र गहलोत के नाम का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र और असम की 1-1 सीट को अपने सहयोगी दलों को देने का फैसला लिया। पार्टी ने महाराष्ट्र से रामदास अठावले, असम से बुस्वजीत डाइमरी के नाम का ऐलान किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+