भारत के 'Operation Sindoor' के डर से किस बिल में छिपा आर्मी चीफ Asim Munir? आतंकियों के जनाजे में PAK फौज

Asim Munir Missing: भारत ने जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने का फैसला किया, तो सिर्फ जवाब नहीं दिया - हिसाब बराबर कर दिया। 6 से 7 मई की रात के दरम्यान 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 25 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और POK में 21 जगहों पर एयरस्ट्राइक की, और नौ बड़े आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। इन हमलों में 80 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।

भारत के हमले के बाद कभी हाफिज सईद को सलामी देने वाली पाकिस्तानी फौज, अब अपने ही 'पालतू आतंकियों' के जनाजों में शामिल होकर आंसू बहा रही है...और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर? वो तो जैसे जमीन फाड़ कर कहीं छिप गया है। भारत के 'Operation Sindoor' को 12 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक असीम मुनीर ने एक भी बयान जारी नहीं किया है। आखिरी बार 5 मई को मुनीर ने कहा था कि उनका देश अपनी प्रतिष्ठा और लोगों के कल्याण की रक्षा के लिए पूरी ताकत से जवाब देगा। अब सवाल उठता है कि कहां है मुनीर? आइए जानते हैं विस्तार से...

Army Chief Asim Munir

'ऑपरेशन सिंदूर' ने छीन ली नींद, कांप रहा GHQ

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने जैसे ही POK में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के अड्डों को राख में बदला, उसके तुरंत बाद GHQ (जनरल हेडक्वार्टर) रावलपिंडी में एक मीटिंग बुलाई गई। पर वहां सबसे बड़ी गैरहाजिरी थी - जनरल असीम मुनीर की।

Where is General Asim Munir: कहां है जनरल असीम मुनीर?

अब सबसे बड़ा सवाल - पाकिस्तान का आर्मी चीफ असीम मुनीर कहां है? ना कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस, ना कोई बयान, और ना ही किसी मीटिंग में शामिल। कोई कहता है साउदी दौरे पर गया है, कोई कहता है सीक्रेट अंडरग्राउंड बंकर में बैठा है, तो एक रिपोर्ट के मुताबिक - वो खुद को 'पब्लिक एंगर' से बचाने के लिए अब्बासी हिल्स के फार्महाउस में 'मेडिटेशन' कर रहा है। वजह साफ है - डर! क्योंकि अब की बार सिर्फ आतंकियों पर नहीं, पाकिस्तानी फौज की छवि पर भी हमला हुआ है।

आतंकियों के जनाजे में पहुंची पाक फौज - शर्मनाक तमाशा!

रावलकोट, POK में जब जैश के 17 आतंकियों के जनाजे उठे, तो उसमें शामिल थे - पाकिस्तानी आर्मी के दो कर्नल और एक ब्रिगेडियर! और जनाजे पर चढ़ाया गया - पाक आर्मी का झंडा! मतलब अब पाकिस्तान ने अपने आतंकियों को 'शहीद' का दर्जा देना शुरू कर दिया? पूरी दुनिया ने देखा, और भारत ने कहा - 'अब कोई शक नहीं रहा... आतंक और आर्मी अब एक ही चक्की में पिसते हैं।'

ISI में मची है खलबली - हार मान चुका है 'शैतान का नेटवर्क'

एक इंटरनल रिपोर्ट लीक हुई, जिसमें ISI के एक अधिकारी ने साफ लिखा- भारत के ऑपरेशन में सिर्फ आतंकियों की मौत नहीं हुई, हमारे नेटवर्क का मनोबल भी खत्म हो गया है। ड्रोन से आया 'सिंदूर', हमारी साजिशों का अंतिम संस्कार कर गया।

UN में भी शर्मसार हुआ पाकिस्तान

जब पाकिस्तान ने UN में इस ऑपरेशन की शिकायत की, तो एक अफ्रीकी प्रतिनिधि ने साफ कहा - 'जिस देश की सेना आतंकियों के जनाजे में शामिल हो, वो इंसाफ की बात कर रहा है? हंसी आती है!'

भारत का संदेश साफ है - अब बंकर में भी नहीं बचोगे!

जनरल असीम मुनीर को अब समझ आ चुका है कि LOC पर सिर्फ़ फायरिंग का दौर नहीं रहा, अब आग आती है... वो भी 'सिंदूर' बनकर जलाने! और भारत की रणनीति अब यही है - 'जो आतंक को पालेगा, वो तंदूर में खुद जलेगा!'

ये भी पढ़ें- क्या Asim Munir को चाय में गिरी मक्खी की तरह निकाल फेंकना चाहता है PAK? हश्र याह्या खान और मुशर्रफ जैसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+