सरस्वती पूजा विसर्जन में घुसा ट्रक, 12 लोगों की कुचलकर मौत
रांची। झारखंड के गरिडीह में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान भयानक हादसा हो गया। सरस्वती पूजा के जुलूस में ट्रक घुसने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए है। हादसा बगोदर के जीटी रोड पर हुआ,जब एक अनियंत्रित कंटेनर सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में घुस गया।

कंटेनर की चपेट में आकर 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोगों की मौत अस्पताल में हुो गई। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है। चश्मदीदों के मुताबिक कंटेनर की स्पीड बहुत ज्यादा थी, ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुलचकर निक गया।
घटना के वक्त अंधेरा होने के कारण घायलों को निकालने में परेशानी हो रही थी। हादसे के बाद सीएम रघुवर दास ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी गिरिडीह हादसे पर शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications