JK: अनंतनाग में एक और ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, 15 दिन में चौथी ऐसी घटना
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक और ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी। पिछले दो हफ्तों में यह ऐसी चौथी घटना है। सोमवार शाम एक अज्ञात हथियारबंद आतंकी ने अनंतनाग के कंडीजल इलाके में इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक जम्मू कश्मीर के रियासी जिले का ही रहने वाला था। यूरोपीय यूनियन के सांसदों की मंगलवार को होने वाली यात्रा से पहले राज्य में एक दिन में आज यह दूसरी आतंकी वारदात है।













Click it and Unblock the Notifications