कश्‍मीर: सुरक्षाबलों का वाहन समझकर पत्‍थरबाजों ने ट्रक पर किया पथराव, चालक की मौत

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पत्थरबाजी की इस घटना में एक कश्मीरी ट्रक चालक नूर मोहम्मद डार घायल हो गया, जिसका देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। घटना बिजबेहरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पत्थर मारने वाले की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि नूर मोहम्मद डार (42) जिले के जरादीपुरा उरानहाल इलाके का रहने वाला था और घटना के समय अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उसके ट्रक को गलती से सुरक्षाबलों का वाहन समझकर उस पर पथराव कर दिया।

कश्‍मीर: सुरक्षाबलों का वाहन समझकर पत्‍थरबाजों ने ट्रक पर किया पथराव, चालक की मौत

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक बिजबेहरा पुलिस ने पत्थर मारने वाले के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पत्थर लगने से डार के सर में गंभीर चोट लगी थी। डार को उपचार के लिए तत्काल बिजबेहरा अस्पताल ले जाया गया। बिजबेहरा अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैयद शकील अहमद शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर कर दिया। डार को एसकेआईएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राजधानी श्रीनगर के डाउनटाऊन क्षेत्र में भी पत्थरबाजी की घटना हुई थी। पत्थरबाजी की इस घटना में एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी आंख में चोट आई थी। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद धारा 144 लागू है, लेकिन बीच-बीच में थोड़ी ढील भी दी जा रही है। रविवार को इसी ढील का फायदा उठाकर प्रदर्शनकारियों ने पत्‍थरबाजी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+