'आग से खेल रहे हैं पीएम मोदी...', तेलंगाना के मंत्री केटीआर का PM Modi पर निशाना

तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव ने अडानी संकट को लेकर बीजेपी तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि बाजार में इस तरह की स्थिति को लेकर भाजपा चुप क्यों है?

KT Ramarao

तेलंगाना सरकार मंत्री केटी रामाराव (KT Rama Rao) ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को अडानी संकट मामले में आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की भाजपा और पीएम मोदी आग से खेल रहे हैं। केटीआर ने कहा कि जिस डबल इंजन की भाजपा बात करती है उसमें आर्थिक इंजन उद्योगपति अडानी हैं और राजनीतिक इंजन पीएम मोदी। केटीआर ने बात ऐसे वक्त में कही जब उनकी बहन व सीएम केसीआर की बेटी के कविता को ईडी ने एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

मंत्री केटीआर ने बृहस्पतिवार को अडानी संकट पर पीएम मोदी की चुप्पी पर भाजपा की केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा 'धमकाने की रणनीति' दक्षिणी राज्य में काम नहीं करेगी। इस बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में साबित हो जाएगा कि राज्य में बीआरएस की मुकाबले भाजपा कि लोकप्रियता क्या है। केटीआर ने गौतम अडानी को पीएम मोदी का सहयोगी बताया और कहा, "पीएम अडानी पर उनके खिलाफ आरोपों की बात क्यों नहीं करते? हम कह रहे हैं कि गौतम अडानी नरेंद्र मोदी के छद्म हैं। क्या पीएम लाई डिटेक्टर टेस्ट कराएंगे? क्या बीजेपी में हर कोई राजा हरिश्चंद्र का भाई है?"।

केटीआर ने कहा, "उत्पीड़न, राजनीतिक प्रतिशोध और डराना नरेंद्र मोदी के लिए कहीं और काम कर सकता है। वह आग से खेल रहे हैं और मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में उन्हें इसका एहसास होगा। वह जिस डबल इंजन की बात करते हैं - आर्थिक इंजन है अडानी, राजनीतिक इंजन मोदी हैं।'

तेलंगाना के नेता केटी रामाराव का ये बयान सीएम केसीआर की बेटी व उनकी बहन के कविता को ईडी की ओर से दिल्ली शराब नीति (Delhi Liquor Policy) मामले में कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद आई है। केटीआर ने पीएम और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को चेतावनी दी कि वह 'आग से खेल रहे हैं'।

बता दें कि दिल्ली शराब आबकारी नीति मामले में उन्हें एक 'साउथ ग्रुप' का भी नाम है। जिसने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को ₹100 करोड़ का भुगतान किया था। जिसको लेकर ईडी पूछताछ कर रही है।

Recommended Video

    KCR की बेटी K Kavitha को ED Summon, Delhi Excise Policy Scam से क्या कनेक्शन है ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+