राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिला TRS का समर्थन, आज दाखिल करेंगे नामांकन
राष्ट्रपति चुनाव: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मिला TRS का समर्थन, आज दाखिल करेंगे नामांकन
हैदराबाद, 26 जून: तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव सोमवार को आज दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होंगे। रविवार को ही टी रामाराव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके थे। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे रामाराव और टीआरएस के कुछ सांसद भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Recommended Video
सूत्रों के मुताबिक केसीआर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने वाली चर्चा में हिस्सा नहीं लिया था। यशवंत सिन्हा आज सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सीताराम येचुरी, शरद पवार और ममता बनर्जी समेत प्रमुख विपक्षी नेता इस दौरान साथ रहेंगे। यशवंत सिन्हा ने इससे पहले कई विपक्षी दलों और भाजपा से भी समर्थन मांगा था।
यशवंत सिन्हा ने रविवार (26 जून) को कहा कि उनकी व्यक्तिगत लड़ाई से कहीं ज्यादा बड़ी है और जब तक लोग नहीं जागेंगे और पूरी व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, "हम सुरंग के अंत में प्रकाश नहीं देख पाएंगे"। यशवंत सिन्हा ने कहा, "हमारा लोकतंत्र, हमारा संविधान खतरे में है और स्वतंत्रता संग्राम के सभी मूल्य खतरे में हैं... इसलिए भारत को खतरा है और उन्हें भारत की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना होगा।"
यशवंत सिन्हा ने कहा, "आज हमारे देश की राजनीति इतनी कमजोरियों से ग्रसित है कि लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। लोकतंत्र में चीजें ऐसी नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति भवन को "रबर स्टैंप" से अधिक बनना पड़ेगा।
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।












Click it and Unblock the Notifications