जो अमेठी में नहीं जीत सकते-KCR पर राहुल गांधी की टिप्पणी का TRS ने दिया जवाब, तो कांग्रेस ने किया पलटवार

तेलंगाना की सत्ताधारी टीआरएस ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का जोरदार जवाब दिया है। राहुल गांधी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा पर तंज कसा था। गौरतलब है कि तेलंगना राष्ट्र समिति का नाम हाल ही में बदलकर भारत राष्ट्र समिति किया गया है। अब टीआरएस के वरिष्ठ नेता और मंत्री केटी रमा राव ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी यूपी की परंपरागत सीट अमेठी से हुई करारी हार से जोड़कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भी केसीआर की पार्टी पर पलटवार किया है।

trs-responded-to-rahul-gandhi-s-comment-on-kcr-congress-retaliated

टीआरएस नेता का राहुल गांधी पर जोरदार तंज
टीआरएस नेता केटी रमा राव ने पहले ट्वीट करके राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा था, 'इंटरनेशनल लीडर राहुल गांधी जो कि अपनी संसदीय सीट अमेठी में भी नहीं जीत सकते हैं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर जी की राष्ट्रीय पार्टी की महत्वाकांक्षाओं का मजाक उड़ाते हैं। पीएम बनने वाली की चाह रखने वाले को पहले अपने लोगों को मनाना चाहिए कि उन्हें (अमेठी से) एक सांसद के रूप में चुनें।' टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के आईटी मंत्री ने कहा कि अमेठी में हार चुके राहुल गांधी की तेलंगाना के मुख्यमंत्री और उनके पिता के चंद्रशेखर राव की राष्ट्रीय पार्टी की महत्वाकांक्षा की आलोचना करने की कोई हैसियत नहीं है।

trs-responded-to-rahul-gandhi-s-comment-on-kcr-congress-retaliated

केसीआर की पार्टी जीआरएस भी बन सकती है- कांग्रेस
इसपर कांग्रेस ने भी टीआरएस पर पलटवार किया है। पार्टी ने कहा है, 'हमें पता है कि यहां हैदराबाद में आठवें निजाम बैठे हैं। ' केटीआर की ओर से राहुल गांधी की आलोचना के बारे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने नेता का बचाव करते हुए कहा है कि केसीआर की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा पर राहुल की टिप्पणी में कुछ भी गलत नहीं है। हैदराबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल पर जयराम ने कहा कि राहुल गांधी के विचार से केसीआर की पार्टी जीआरएस (ग्लोबल राष्ट्र समिति) भी बन सकती है और कांग्रेस का इससे कोई लेनादेना नहीं है।

trs-responded-to-rahul-gandhi-s-comment-on-kcr-congress-retaliated

हैदराबाद में आठवां निजाम बैठा है- कांग्रेस
रमेश ने यह भी कहा कि केसीआर जो भी चाहते हैं, कर सकते हैं क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। लेकिन, साथ ही उन्होंने बिना केसीआर का नाम लिए ये भी कहा कि,'कांग्रेस पार्टी कोई निजाम शाही पार्टी नहीं है। हम जानते हैं कि यहां हैदराबाद में आठवां निजाम बैठा है।' उन्होंने आरोप लगाया कि टीआरएस के कुछ नेता 2007 के पासपोर्ट घोटाले में शामिल थे।

राहुल गांधी ने केसीआर पर कसा था तंज
2019 के आम चुनावों में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी और केरल की वायनाड दोनों सीटों से लड़े थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वायनाड में उन्हें जीत मिल गई थी। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं और तेलंगाना से गुजर रहे हैं। इसलिए उनके निशाने पर के चंद्रशेखर राव और उनकी सत्ताधारी पार्टी है,जिसके राज्य में फिलहाल कांग्रेस से गठबंधन की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। राहुल ने सोमवार को केसीआर पर तंज कसा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय पार्टी बनाने की भी सोच सकते हैं। राहुल ने यह तंज तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति रखे जाने पर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+