टीआरपी घोटाला: रिपब्लिक टीवी के सीईओ, सीओओ से मुंबई पुलिस ने की पूछताछ
टीआरपी घोटाला: रिपब्लिक टीवी के सीईओ, सीओओ से पुलिस ने की पूछताछ
मुंबई। मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों से कथित तौर पर टीआरपी में हेरफेर मामले को लेकर पूछताछ की और उन्हें कंपनी के अन्य लोगों के साथ दोबारा भी बुलाया है। । रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी और सीओओ हर्ष भंडारी से रविवार को मुंबई में पूछताछ की गई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने दमन के एक रिसॉर्ट में वितरण प्रमुख घनश्याम सिंह से पूछताछ की।

Recommended Video
TRP Scam: Republic TV CEO से Mumbai Crime Branch के दफ्तर में पूछताछ | वनइंडिया हिंदी

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मुंबई पुलिस की क्राइम अपराध ब्रांच की टीम एक आरोपी की तलाश में राजस्थान गई है। "हम नाम का खुलासा करने की स्थिति में नहीं होंगे क्योंकि यह उसे सचेत कर सकता है लेकिन यह व्यक्ति उस रैकेट का हिस्सा है जिसने उन घरों को पैसे दिए थे जहां बार-ओ-मीटर लगाए गए।













Click it and Unblock the Notifications