भाजपा नेताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किल, कर्नाटक सरकार ने बिटकॉइन घोटाले में SIT को जांच के दिए आदेश
कर्नाटक में मई में सत्ता संभालने के बाद से कांग्रेस सरकार एक बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। वहीं अब प्रदेश के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बिटकॉइन घोटाले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर जांच का आदेश दिया है।

एसआईटी की जांच शुरू होते ही भाजपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ने के आसार हैं क्योंकि कर्नाटक सरकार ने बिटकॉइन घोटाले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के संदेह में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें पिछले सप्ताह बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने डीजी को पत्र लिखकर मामले की विशेषज्ञों से आगे जांच कराने की मांग की थी।
मनीष कारबिक के नेतृत्व में एचआईटी ये जांच करेगी
जिसके बाद बिटकॉइन घोटाले की जांच के लिए सोमवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मनीष कारबिक के नेतृत्व में एचआईटी ये जांच करेगी।
जांच की मांग उठाई थी
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कुछ दिन पहले डीजी को पत्र लिखकर एक 'विशेष एजेंसी' से जांच की मांग की थी क्योंकि मामले में साइबर अपराध की विस्तृत जांच शामिल है।
कर्नाटक की पिछली भाजपा सरकार को इस घोटाले ने हिलाकर रख दिया था
याद रहे कर्नाटक की पिछली बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को इस बिटकॉइन घोटाले ने हिलाकर रख दिया था और तत्कालीन विपक्षी कांग्रेस ने मामले में न्यायिक जांच की मांग की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस मामले में कई बीजेपी नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया था।
जानें क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने कथित तौर पर राज्य सरकार की ई-पोर्टल वेबसाइट को हैक कर लिया था। जिसके बाद 11.5 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी। एक आरोपी श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं इस बिटकॉइन घोटाले में भाजपा नेताओं के शामिल होने का भी संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications