'एक बीवी नहीं संभली, चले हैं ज्ञान बांटने', यूजर ने किया अनुराग कश्‍यप पर कमेंट तो दिया ये मुंहतोड़ जवाब

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) पर जोरदार बहस छिड़ी हुई है। इस मुद्दे पर सबकी अपनी अलग-अलग राय है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ कलाकार इस मुद्दे पर बेबाकी से अपना पक्ष रख रहे हैं। डायरेक्‍टर अनुराग कश्‍यप भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी जिसके बाद वो ट्रोल हो गए। लेकिन अनुराग कश्‍यप ट्रोलर्स को जवाब देना जानते हैं। हाल ही में अनुराग ने एक ट्रोलर की जमकर क्लास लगाई है। ट्विटर पर एक शख्‍स ने अनुराग से कहा, "एक बीबी नहीं संभली चले हैं ज्ञान बाटने।"

जानिए अनुराग कश्‍यप ने क्‍या दिया जवाब

जानिए अनुराग कश्‍यप ने क्‍या दिया जवाब

अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा, "औरतों को सम्भालना नहीं पड़ता, वो खुद को सम्भाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा वो चली गयीं, गुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता। बाकी आप का माहौल ठीक है ना।" अनुराग के इस ट्वीट ने ट्रोल की बोलती बंद कर दी है। अनुराग के इस ट्वीट को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस इस ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं।

जानिए अनुराग कश्‍यप ने क्‍या दिया जवाब

अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा, "औरतों को सम्भालना नहीं पड़ता, वो खुद को सम्भाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे खानदान को भी। जब नहीं जमा वो चली गयीं, गुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता। बाकी आप का माहौल ठीक है ना।" अनुराग के इस ट्वीट ने ट्रोल की बोलती बंद कर दी है। अनुराग के इस ट्वीट को उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस इस ट्वीट को रिट्वीट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- रोटी चलानी है तो चाटना जरूरी है

वहीं, एक यूजर ने लिखा- अनुराग कश्यप बॉलीवुड गैंग माफिया के कठपुतली होने का सटीक उदाहरण हैं। भाई रोटी चलानी है तो चाटना जरूरी है। इसके जवाब में अनुराग कश्यप ने लिखा- 'मेरी रोटी बॉलीवुड से नहीं चलती। मेरी फिल्म प्रोड्यूस करने कोई धर्मा, Excel या YRF या कोई studio नहीं आता। खुद नयी कंपनी बनानी पड़ती है और खुद बनाता हूं..'।

अनुराग की हुई है दो शादी, दोनों से हो चुका है तलाक

अनुराग की हुई है दो शादी, दोनों से हो चुका है तलाक

आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की पहली शादी साल 2003 में आरती बजाज से हुई थी लेकिन, 2009 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में उन्होंने अभिनेत्री कल्कि कोचलीन से साल 2011 में शादी कर ली। हालांकि, कुछ समय बाद साल 2015 में कल्कि से भी अनुराग का तलाक हो गया। अनुराग की पहली पत्नी से एक बेटी है जिसका नाम आलिया कश्यप है। अनुराग कश्यप ने कई बड़ी फिल्में बनाई हैं। जिसमें ब्लैक फ्राइडे, देव डी, गुलाल, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे टॉकीज, बॉम्बे वेलवेट, रमन राघव 2.0 जैसी कई फिल्में हैं।

अनुराग ने कंगना को कहा- वो पहले ऐसे नहीं थी

अनुराग ने कंगना को कहा- वो पहले ऐसे नहीं थी

मंगलवार को अनुराग ने भी ट्विटर पर कंगना को आड़े हाथों लिया था। अनुराग ने लगातार कई ट्वीट्स में कंगना की क्लास लगाई थी। अनुराग ने कहा कि कंगना को कोई बहका रहा है क्योंकि वो पहले ऐसी नहीं थी। बता दें कि लंबे वक्‍त से बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्‍म पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही। सुशांत की मौत के बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। एक तरफ तो बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कई सेलेब्स कंगना की आलोचना कर रहे हैं।

कुछ भी बेसिरपैर बोल रही हैं कंगना

कुछ भी बेसिरपैर बोल रही हैं कंगना

अनुराग कश्‍यप आगे लिखा- "उस कंगना को आइना ना दिखा के और उसे सर पे चढ़ा के, आप उसी को खतम कर रहें हैं। मुझे और कुछ नहीं कहना है। क्या बकवास कर रही है? और कुछ भी बेसिरपैर बोल रही है। इन सब का अंत यहीं होगा। और चूंकि मैं उसे बहुत मानता हूं और यह कंगना मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही है। बाकी बोलें ना बोलें.. मैं बोलूंगा। बहुत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+