Tripura: जानें कौन हैं ममता के करीबी Pijush Kanti Biswas जिन्होंने छोड़ी TMC?

त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि मुझे टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन निजी कारणों से मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सका और मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है। मुझे अध्यक्ष बनाने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का आभार व्यक्त करता हूं।

TMC अध्यक्ष पीयूष कांति विस्वास ने अपने पद से दिया इस्तीफा

इसके साथ ही पीयूष कांति बिस्वास ने टीएमसी को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को लिखे बिस्वास के इस्तीफे में लिखा है कि त्रिपुरा प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद और इसकी प्राथमिक सदस्यता से मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

कृपया इसे स्वीकार करें। उन्होंने पत्र में कहा कि मुझे टीएमसी, त्रिपुरा का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं आपका और अभिषेक बनर्जी, माननीय महासचिव, टीएमसी का आभारी हूं। इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव से पहले पीयूष कांति बिस्वास को नया टीएमसी प्रमुख नियुक्त किया गया था।

अपने इस्तीफे पर बोलते हुए बिस्वास ने कहा कि मुझे टीएमसी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन निजी कारणों से मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा सका और मैंने इस्तीफा दे दिया है। पीयूष कांति बिस्वास ने इससे पहले कांग्रेस में शामिल थे। इसके बाद टीएमसी का दामन थाम लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+