लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा में बड़ा उलटफेर, टिपरा मोथा- BJP एकसाथ, TMP के 2 विधायक कैबिनेट में होंगे शामिल
त्रिपुरा में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 ) से पहले मु्ख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा ने बड़ा निर्णय लिया है। इस बार विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे दल ने बीजेपी सरकार को समर्थन देने का साथ ही अब सरकार में भी शामिल होने के तैयारी कर ली है। टीपीएम के दो विधायक जल्द ही बीजेपी नेतृत्व वाली त्रिपुरा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। टिपरा मोथा के इस ऐलान के साथ त्रिपरा की राजनीति में नया मोड़ आ गया है।
लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा में मुख्य विपक्षी दली टिपरा मोथा जल्द ही बीजेपी सरकार में शामिल होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मुख्यमंत्री साहा की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद में सत्तारूढ़ भाजपा के एक या दो विधायकों को भी शामिल किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि टीएमपी के वरिष्ठ विधायक अनिमेष देबबर्मा और पार्टी विधायक बृशकेतु देबबर्मा के बुधवार शाम या शुक्रवार को राजभवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल के मालदा के लिए रवाना होने वाले हैं। टीएमपी सुप्रीमो प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मन भी स्टेशन से बाहर हैं। इसे देखते हुए, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications