कौन हैं डॉक्टर माणिक साहा, जो बनने जा रहे हैं त्रिपुरा के नए सीएम

अगरतला, 14 मई: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देब के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने डॉ माणिक साहा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। ऐसे में माणिक साहा का नाम अचानक ही चर्चा में आ गया है। हर कोई जानना चाहता है कि माणिक साहा कौन हैं।

Recommended Video

    कौन हैं Tripura के अगले CM Manik Saha, जानें सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं माणिक साहा

    त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं माणिक साहा

    माणिक साहा त्रिपुरा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। वो त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और त्रिपुरा से ही राज्यसभा के सांसद हैं। माणिक साहा त्रिपुरा क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि माणिक साहा पेशे से डॉक्टर हैं और वो राजनीति शुरू करने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में पढ़ा भी चुके हैं। साहा ने भाजपा में आने से पहले कांग्रेस की राजनीति भी की है। साहा भाजपा में साल 2016 में में शामिल हुए थे। साहा 2020 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। साहा को जनवरी 2020 में बिप्लब देब की जगह ही भाजपा की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष चुना गया था। अब उनको देब की जगह ही मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है।

    विधानसभा चुनाव से पहले साहा को मिला पद

    विधानसभा चुनाव से पहले साहा को मिला पद

    त्रिपुरा में अगले साल, 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का देब को हटाकर साहा को लेकर राज्य की राजनीति के लिहाज से बड़ा फैसला है। जाहिर है कि अब विधानसभा चुनाव में माणिक साहा बीजेपी के सबसे अहम चेहरा होंगे।

    देब ने दे दिया है इस्तीफा

    देब ने दे दिया है इस्तीफा

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने गुरुवार को अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने के बाद शनिवार को राज्यपाल सत्यदेब नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद देब ने कहा कि पार्टी आलाकमान के कहने पर मैंने यह फैसला लिया। भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब करीब चार साल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे। त्रिपुरा में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली थी, जिसके बाद देब को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+