जब सीएम बिप्लब देब ने गाया गीत, 'दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ त्रिपुरा तेरे लिए'

नई दिल्ली। अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर चर्चा में हैं। इसबार उन्होंने अपनी आवाज के जरिए जमकर लोगों की तालियां बटोरीं। अगरतला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिप्लब कुमार देब एक बेहद लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'दिल दिया है जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए' गुनगुनाया और लोगों की तालियां बटोरीं।

Tripura cm Biplab Deb singing dil diya hai jaan bhi denge, aye Tripura tere liye

अगरतला में 6वें नॉर्थ ईस्ट यूथ फेस्टिवल 2018 के समापन समारोह के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने ये गीत गाया। इसका एक वीडियो भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य सोमनाथ साहा द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर किया गया।

इस दौरान मशहूर सिंगर अल्का याग्निक भी मौजूद थीं। बॉलीवुड गायिका अल्का याग्निक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने फिल्म कर्मा का ये लोकप्रिय गीत गाया, इस वीडियो में सीएम के साथ उन्हें भी देखा जा सकता है और वे भी सीएम की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। जबकि बिप्लब देब के गीत गाने पर मंच के सामने जमा समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं और झूमने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+