ऐसे-ऐसे चुनावी खर्चे, चुनाव आयोग ने पकड़ा माथा, चप्पल से लेकर अंडरगारमेंट तक, जनरल ऑब्जर्वर के खर्च सुन EC दंग
Zubair Ali Hashmi: भारत के निर्वाचन आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तैनात किए गए त्रिपुरा कैडर के आईएएस अधिकारी मो. जुबैर अली हाशमी को गंभीर शिकायतों के चलते वापस बुला लिया है। हाशमी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी पैसे का दुरुपयोग करते हुए व्यक्तिगत उपयोग के लिए चप्पल, अंडरगारमेंट, एयरपॉड्स, मोजे, टी-शर्ट आदि का सामान खरीदा और अपने परिवार के लिए हवाई यात्रा की टिकट भी सरकारी खर्च पर बनवाई।
अजीबोगरीब फरमाइशों से परेशान हुए अधिकारी
हाशमी, जो कि 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले की पोटका सीट पर जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें संपर्क अधिकारी के रूप में पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार मिश्र प्रदान किए गए थे।

हाशमी ने झारखंड पहुंचते ही संपर्क अधिकारी के माध्यम से सरकारी खर्च पर अनावश्यक खरीदारी शुरू कर दी। उनके अजीबोगरीब फरमाइशों से परेशान होकर संपर्क अधिकारी ने इस मुद्दे की लिखित शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी, जो बाद में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तक पहुंची।
साहब के ठाट तो देखिए
स्रोतों के अनुसार, 24 अक्टूबर को जब हाशमी रांची एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पहले चमरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया, लेकिन उन्हें वह जगह पसंद नहीं आई। इसके बाद, उन्हें सर्किट हाउस में ठहराया गया। यहां भी, उन्होंने संपर्क अधिकारी को रात 9 बजे व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं की लिस्ट दी। इसमें स्केचर ब्रांड के स्लीपर, लॉरियल का शैंपू और अन्य व्यक्तिगत सामान शामिल थे।
हाशमी ने होटल से भोजन मंगवाने के अलावा, जमशेदपुर के मॉल में जाकर जॉकी ब्रांड की टी-शर्ट, अंडरगारमेंट और एडिडास के मोजे खरीदे। साथ ही, उन्होंने 24,999 रुपए में एप्पल का एयरपॉड्स भी खरीदने का आदेश दिया।
परिवार की यात्रा का खर्च भी जानिए
उनकी पत्नी और बच्चों की हवाई टिकटें भी सरकारी खर्च पर बुक कराई गईं। इसके अलावा, उन्होंने एक आईपैड और एप्पल पेंसिल खरीदने का भी आदेश दिया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए थी।
हाशमी को पद से हटाया गया
संपर्क अधिकारी की लगातार शिकायतों के बाद, 25 अक्टूबर को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर हाशमी को उनके पद से हटाने की अपील की। इसके बाद, निर्वाचन आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाशमी को उनके पद से हटा दिया और उनकी जगह कुलांगे विजय अम्रुता को नया ऑब्जर्वर नियुक्त किया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना', विष्णुदेव साय कैबिनेट ने लिया फैसला












Click it and Unblock the Notifications