Tripura Bypoll Results: 'घमंडिया गठबंधन का टूटा घमंड', भाजपा की जीत के बाद बोले संबित पात्रा

Sambit Patra on Tripura Bypoll Victory: शुक्रवार का दिन भाजपा के लिए खुशखबरी लेकर आया है, त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कमल खिला है, आपको बता दें कि भाजपा ने यहां की दोनों सीटों धनपुर और बॉक्सानगर पर जीत दर्ज की है।

Sambit Patra

आपको बता दें कि बॉक्सानगर सीट पर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी तफज्जल हुसैन ने 30 हजार वोटों से जीत दर्ज की है तो वहीं धनपुर में भाजपा के बिंदू देबनाथ विजेता बने हैं, उन्होंने सीपीआई (एम) प्रत्याशी कौशिक को पराजित किया है। इस जीत के बाद भाजपा के पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। पात्रा ने अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर पर दी है।

'घमंडिया गठबंधन का टूटा घमंड'

उन्होंने लिखा है कि 'त्रिपुरा उप-चुनाव में 'घमंडिया गठबंधन' का ना सिर्फ 'घमंड टूटा' है बल्कि यह उनकी 'करारी हार' है। जनता ने इनके गठबंधन को ठगबंधन साबित कर दिया है।बॉक्सनगर और धनपुर, दोनों सीटें अल्पसंख्यक बाहुल्य और घमंडिया गठबंधन का संयुक्त प्रत्याशी लड़ने के बाद भी भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सशक्त और सर्वमान्य नेतृत्व तथा उनके 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है।'

बोक्सानगर और धानपुर में बीजेपी की जीत

आपको बता दें कि इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को हुई थी, जिसके नतीजे आज आए हैं।इन दोनों सीटों पर मुकाबला भाजपा बनाम सीपीआई (एम) हो गया था क्योंकि INDIA अलांयस के बाद यहां पर टिपरा मोथा, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

भाजपा खेमे में जश्न मन रहा है

फिलहाल दोनों जगह भाजपा ने सीपीआई (एम) को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जश्न मन रहा है तो वहीं वो विपक्ष पर निशाना साधने से भी नहीं चुक रहे हैं।

क्यों हुए यहां उपचुनाव?

त्रिपुरा के बोक्सानगर विधानसभा सीट से सीपीआई-एम की हार उसके लिए करारा झटका है क्योंकि इस सीट पर सीपीआई-एम के शमशुल हक विधायक थे, जिनके अचानक निधन से ये सीट खाली हुई थी और इसी वजह से यहां उपचुनाव हुआ तो वहीं धानपुर सीट पर by election इसलिए हुआ क्योंकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, जो कि इस सीट से विधायक थीं ,ने इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+